फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DTC took cognizance of viral audio, sought report from RTO

Bareilly News: वायरल ऑडियो का डीटीसी ने लिया संज्ञान, आरटीओ से मांगी रिपोर्ट

Thu, 20 Jun 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
DTC took cognizance of viral audio, sought report from RTO
बरेली। परिवहन विभाग के एक अफसर की बहू को वसूली गैंग के गुर्गों द्वारा 17 लाख रुपये की कार गिफ्ट किए जाने के मामले में डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह ने आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो में सच्चाई प्रतीत नहीं हो रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीगंज में ओवरलोड ट्रकों से वसूली को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में दीपक चौधरी और आरिफ फटाफट समेत वसूली गैंग के आठ गुर्गों सहित सात अज्ञात के खिलाफ ट्रक मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वसूली गैंग प्रवर्तन टीम के एक अफसर के नाम पर काम कर रहा था। इसके बाद मंगलवार को दो ट्रक चालकों के बीच मोबाइल कॉल पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन

इसमें एक अफसर की बहू को 17 लाख रुपये की कार गिफ्ट किए जाने का जिक्र है। प्रकरण को लेकर मंगलवार को ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। उप्र ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी बैठक कर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय सिंह ने आरटीओ से मामले की रिपोर्ट तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed