फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken Constable threatens hotel staff for asking for food money in Bareilly

Bareilly: खाने के पैसे मांगने पर सिपाही ने होटल स्टाफ को धमकाया, बोला- करा दे एसएसपी से बात...मैं खड़ा हूं

Sun, 08 Jan 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Jan 2023 03:48 PM IST
सार

सिपाही शराब के नशे में धुत था और होटल मालिक द्वारा खाने के पैसे मांगने पर नाराज हो गया। उसने होटल स्टाफ को धमकाया। वीडियो बनाने वाले से बोला, अपनी जान बचा लेना। 

विज्ञापन
Drunken Constable threatens hotel staff for asking for food money in Bareilly
सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह होटल के स्टाफ को धमका रहा है। कह रहा है कि चाहो तो एसएसपी से बात कर लो, मैं यहीं खड़ा हूं। बताया गया है कि सिपाही शराब के नशे में धुत है। इस मामले में सीओ थ्री को जांच दी गई है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में सिपाही होटल कर्मचारियों से कह रहा है कि मिलाओ एसएसपी को फोन, मैं यहीं खड़ा हूं। पास में मौजूद शख्स सिपाही की हरकतों को मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा था। सिपाही ने उससे भी अभद्रता की और बोला कि वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाल दो, लेकिन अपनी जान बचा लेना। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है सिपाही शराब के नशे में धुत था और होटल मालिक द्वारा खाने के पैसे मांगने पर नाराज हो गया था। सिपाही पहले बारादरी व इज्जतनगर थाने में तैनात रहा है। फिलहाल वह भुता थाने में तैनात बताया जा रहा है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed