फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk student's nuisance broke the windows of the vehicles, pounced on the girl walking on the road

नशे में धुत छात्र का उपद्रव, गाड़ियों के शीशे तोड़े, राह चलती बच्ची पर झपटा

Wed, 28 Jul 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drunk student's nuisance broke the windows of the vehicles, pounced on the girl walking on the road
मंदिर के चबूतरे के बाहर खून से लथपथ बैठा छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डोहरा रोड पर हंगामा, गालीगलौज करते हुए लोगों पर हुआ हमलावर, भीड़ इकट्ठी हुई तो भागा

विज्ञापन
बरेली। नशे में धुत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एक छात्र ने मंगलवार देर शाम डोहरा रोड पर जमकर उपद्रव किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ लोगों से गालीगलौज की। चिल्लाता हुआ पांच साल की एक बच्ची को पकड़ने दौड़ा तो वह सहमकर रोने लगी। कार से गुजर रहे एक शख्स ने बच्ची को बचाने की कोशिश की तो उसके साथ हाथापाई करते हुए उसकी भी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। भीड़ इकट्ठी होने के बाद वह पास ही नवीन छात्रावास में घुस गया। घटना की तहरीर बारादरी थाने में दे दी गई है।
देर शाम करीब आठ बजे नशे में धुत छात्र ने उपद्रव करते हुए सबसे पहले डोहरा रोड पर आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक गणेश के घर के बाहर उनकी कार के एक-एक कर सभी शीशे तोड़ डाले। शिक्षक बाहर निकले तो उनके साथ गालीगलौज की। इसी दौरान पांच वर्षीय बच्ची सड़क पर गुजरी तो वह उस पर झपट पड़ा। घबराकर रोते हुए बच्ची भागने लगी। इसी दौरान डोहरा रोड पर ही रेडिसन मैरिज हॉल के पास रहने वाले शरद अग्रवाल सड़क से गुजर रहे थे जिन्होंने भागती बच्ची को बचाकर अपनी कार में बैठा लिया। इस पर छात्र शरद से भिड़ गया। शरद ने बमुश्किल बच्ची को बचाया लेकिन छात्र ने उनकी कार का पिछला और साइड के शीशे तोड़ दिए। बोनट भी ईंट मारकर पिचका दिया।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठी हुई तो छात्र भाग निकला। गणेश और शरद ने बताया कि छात्र चीख-चीखकर अपना नाम अंकित सिंह बता रहा था और नवीन छात्रावास के कमरा नंबर नौ में रहने का दावा करते हुए लोगों को धमकी दे रहा था। काफी देर तक डोहरा रोड पर अफरातफरी मची रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों कार मालिक और बच्ची के पिता ने घटना की तहरीर थाना बारादरी में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल से छात्र को पकड़कर नहीं ला सकी पुलिस, बचाव में सामने आए दूसरे छात्रों ने किया हंगामा

नशे में धुत छात्र कारों के शीशे तोड़ने के चक्कर में खुद भी लहूलुहान हो गया। शीशा लगने से उसके हाथ से खून निकलने लगा। इसके बाद वह पास ही एक मंदिर के चबूतरे पर बैठा तो चबूतरा भी खून से रंग गया। भीड़ इकट्ठी होने के बाद वह नवीन छात्रावास की ओर दौड़ा और गेट के बाहर जाकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रावास के अंदर से आए लड़के उसे उठाकर अंदर ले गए। पुलिस जब छात्रावास में अंदर पहुंची तो छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्र इस कदर उग्र हो गए पुलिस बाहर निकल आई। इंस्पेक्टर बारादरी नरेश मलिक ने बताया कि आरोपी छात्र शराब के नशे में धुत था। पुलिस उसे पकड़ने गई थी लेकिन वह मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed