फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Ambedkar's statue was installed on government land

Bareilly News: सरकारी भूमि पर लगा दी डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा

Sun, 08 Jun 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue was installed on government land
नवाबगंज फोटो 5 गंगापुर गांव में लगी डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा
नवाबगंज। तहसील क्षेत्र के गंगापुर गांव की सरकारी भूमि पर बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की फलैक्स को हटाकर उनकी प्रतिमा को उनके अनुयायियों ने रातों-रात लगा दी। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष है। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करते हुए प्रशासन की बिना अनुमति के प्रतिमा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक अधिकारी प्रतिमा को सरकारी भूमि से नहीं हटवा सके हैं। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बड़ागांव के गंगापुर गांव में शुक्रवार की रात सरकारी भूमि के नाम दर्ज देवस्थान पर बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही तहसील और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। गांव के दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का हल निकालने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन शाम तक मामले का हल नहीं निकल सका। गांव का एक पक्ष प्रतिमा को हटवाने की मांग कर रहा है, जबकि बाबा साहब के अनुयायी प्रतिमा को हटाने को राजी नहीं है। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

डाॅ. आंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयायियों ने सरकारी भूमि पर उनकी फलैक्स लगा दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने फलैक्स को हटवा दिया था, लेकिन इसे दोबारा लगा दिया गया। पिछले दिनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया, लेकिन प्रशासन ने इसे नहीं हटाया। इधर, इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रशासन लगातार दूसरे पक्ष से वार्ता कर रहा है। शीघ्र मामले का हल निकाल लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला मेरे संज्ञान में आया है। अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रतिमा को बिना अनुमति के लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-उदित पवार एसडीएम नवाबगंज
--
खतौनी में गाटा संख्या 51 सरकारी भूमि में देवस्थान के नाम से दर्ज है। प्रतिमा को लगाने से पहले अनुमति लेनी चाहिए थी। प्रतिमा को लगाने वालों ने कुछ समय मांगा है। यदि स्वेच्छा से प्रतिमा को हटा लेते है तो सही है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
-दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed