{"_id":"693b28eae2975ed8b3038509","slug":"doubts-over-the-regular-operation-of-tanakpur-takht-shri-nanded-sahib-express-bareilly-news-c-4-vns1074-784435-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टनकपुर-तख्त श्री नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस के नियमित संचालन पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टनकपुर-तख्त श्री नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस के नियमित संचालन पर संशय
Fri, 12 Dec 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों उत्तराखंड के टनकपुर से महाराष्ट्र के तख्त श्री नांदेड़ साहिब के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी। इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई, लेकिन अब तक इसके नियमित संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है।
समय सारिणी के अनुसार 17631 तख्त श्री नांदेड़ साहिब-टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 11:40 बजे नांदेड़ से चलकर तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी। 17632 टनकपुर-तख्त श्री नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को टनकपुर से सुबह नौ बजे चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। दोनों गाड़ियों को आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर और पीलीभीत स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा।
डेढ़ साल पहले विशेष गाड़ी के रूप में चलाई गई 05049-50 छपरा-अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस शुक्रवार से नियमित ट्रेन के रूप में नए नंबर 15135-36 से संचालित की जाएगी। यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को छपरा और मंगलवार को अमृतसर से चलेगी। विशेष दर्जा खत्म होने के बाद इस गाड़ी का किराया भी घट जाएगा। विशेष गाड़ी में बरेली-छपरा के बीच स्लीपर श्रेणी में किराया 505 रुपये और एसी तृतीय इकोनॉमी में 1,255 रुपये है। नियमित में यह किराया 395 और 975 रुपये हो जाएगा।