फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Double murder case in Pilibhit

मामूली विवाद में बेटे-भाई को गोली मारकर खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 07 Apr 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Double murder case in Pilibhit
पूरनपुर। सोहन्ना गांव में सोमवार रात दूध पीने के मामूली विवाद के बाद पिता ने बेटे और भाई को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मरने वालों में सोहन्ना गांव निवासी 45 वर्षीय गुरमुख सिंह और उनका बेटा जसकरन सिंह शामिल हैं। घटना की शुरुआत रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। परिजनों के मुताबिक गुरमुख सिंह के पीने का दूध उनका बेटा जसकरन पी गया। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच गुरमुख सिंह अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाए। इसी बीच झगड़े का शोर सुनकर उन्हीं के मकान में रहने वाले छोटे भाई 42 वर्षीय अवतार सिंह भी आ गए। झगड़ा कर रहे पिता-पुत्र को शांत कराने की कोशिश की। इस पर गुरमुख सिंह ने पहले बेटे जसकरन को गोली मारी और फिर भाई अवतार के। दोनों के गोली मारने के बाद अपने सीने पर भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह मौके पर पहुंचे। अवतार सिंह को अस्पताल भेजा गया। जबकि गुरमुख सिंह और जसकरन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस को पूछताछ में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का उक्त कारण ही बताया। मौके से गुरमुख सिंह की बंदूक कब्जे में ले ली गई। देर रात एएसपी रोहित मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed