फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doon Express coach's AC broken, CISF soldiers create ruckus

Bareilly News: दून एक्सप्रेस के कोच का एसी खराब, सीआईएसएफ जवानों का हंगामा

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doon Express coach's AC broken, CISF soldiers create ruckus
बरेली। ऋषिकेश से हावड़ा के बीच चलने वाली 13010 दून एक्सप्रेस के कोच का एसी खराब हो गया। ट्रेन में सवार सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवानों ने इससे परेशान होकर शनिवार सुबह जंक्शन पर हंगामा कर दिया। कोच न बदले जाने से नाराज जवानों ने गार्ड के साथ अभद्रता भी की। बाद में दूसरा एसी कोच लगाकर ट्रेन को यहां से रवाना किया गया।
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस में सीआईएसएफ की एक टुकड़ी के लिए दिल्ली से कोलकाता तक एसी-थ्री कोच आरक्षित था। इस आरक्षित कोच को दिल्ली से मुरादाबाद तक दूसरी ट्रेन में लगाकर भेजा गया था। आरक्षित कोच का एसी दिल्ली से ही काम नहीं कर रहा था। जवानों से कहा गया था कि मुरादाबाद में दूसरा कोच लगा दिया जाएगा। शनिवार तड़के 3:15 बजे ट्रेन मुरादाबाद पहुंची। बाद में आई दून एक्सप्रेस में इसी कोच को जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कोच में सवार जवान गार्ड और कंट्रोल रूम से शिकायत करते रहे। रामपुर में उनसे कहा गया कि बरेली में कोच बदल दिया जाएगा। ट्रेन सुबह 7:55 बजे बरेली आई। यहां भी कोच नहीं बदला गया तो जवानों ने कोच से उतर कर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने पर दूसरा कोच लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे नहीं बढ़ने दी चेन ट्रेन, कई बार खींची चेन
जंक्शन पर ठहराव के बाद दून एक्सप्रेस को सिग्नल दे दिया गया। ट्रेन चली तो जवानों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। अधिकारियों ने कई बार ट्रेन को यहां से रवाना करने की कोशिश की। हर बार जवान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकते रहे। उनसे कहा गया कि शाहजहांपुर में दूसरा कोच लगा दिया जाएगा। इस पर जवान भड़क गए। उनका कहना था कि 350 किमी की यात्रा इस कोच में कर चुके हैं। अब कोच बदले बिना वह ट्रेन को आगे नहीं जाने देंगे।


कोच का एसी खराब होने की शिकायतें सबसे ज्यादा
ट्रेनों में यात्रियों की सबसे ज्यादा शिकायतें कोच का एसी खराब होने को लेकर रहती हैं। कैरेज एंड वैगन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में रोजाना औसतन तीन शिकायतें एसी खराब होने की होती हैं। जंक्शन पर एसी कोच की उपलब्धता न होने के कारण यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed