{"_id":"6171c782cac086715f3b0c6f","slug":"don-t-get-hit-by-reservation-on-ticket-claimants-applying-for-wife-s-application-bareilly-news-bly4636477186","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट पर न पड़ जाए आरक्षण की मार... पत्नी का आवेदन करा रहे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट पर न पड़ जाए आरक्षण की मार... पत्नी का आवेदन करा रहे दावेदार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के विधान सभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट की घोषणा से दावेदारों ने बदला पैंतरा
बरेली। कांग्रेस हाई कमान के विधान सभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा ने संभावित उम्मीदवारों की नींद उड़ा दी है। हालांकि इस घोषणा से पार्टी से जुड़ी महिलाएं उत्साहित हैं। दावेदारों ने अपने टिकट पर आरक्षण की मार पड़ने की आशंका को देखते हुए अपनी पत्नियों के आवेदन कराने शुरू कर दिए हैं।
कांग्रेस में विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए यूं तो सामान्य रूप से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से चल रहा हैं। हालांकि श्राद्ध पक्ष शुरू होने पर आवेदन नहीं हुए। लिहाजा पार्टी ने आवेदन की तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी। तय तिथि के बाद सामान्य आवेदन बंद हो गए। तीन दिन पहले लखनऊ में बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने विधान सभा चुनाव के लिए 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा कर दी। इसके बाद से पार्टी से जुड़ी महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। गत दिवस जिला और महानगर कार्यालय पर महिलाओं ने जश्न मनाकर पार्टी हाईकमान के इस फैसले का स्वागत भी किया।
टिकट वितरण में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण की घोषणा से कई दावेदारों को अपने टिकट पर संकट नजर आने लगा है। लिहाजा उन्होंने चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा को पत्नी के नाम के सहारे पूरा करने का मन बना लिया है। ये दावेदार अब टिकट के लिए अपनी अपनी पत्नियों के आवेदन करा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका टिकट भले ही कट जाए, लेकिन 40 फीसदी कोटा पूरा करने के चक्कर में पत्नी को जरूर टिकट मिल जाएगा। भोजीपुरा विधान सभा से आवेदन कर चुके सुनील मनचंदा ने अब अपनी पत्नी अनीता मनचंदा का आवेदन कराया है।
विज्ञापन
कुछ और भी दावेदार हैं जो अपनी पत्नियों के आवेदन करा रहे हैं। हालांकि वे अभी पर्देदारी रखना चाहते हैं। अब तक टिकट के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से कैंट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के अलावा बिथरी से जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, शहर और कैंट से प्रो. डॉ. चारू मेहरोत्रा, शहर सीट से नाहिद सुल्ताना और महनाज जिया, फरीदपुर से नीतू गौरव, निवेदिता सागर, रामस्नेही सागर, भोजीपूरा से अंजुम खानम, अनीता मनचंदा, नवाबगंज से शबाना बेगम हैं।
महिलाओं के आवेदन को अंतिम तिथि 15 नवंबर अलग से घोषित की गई है। इसमें महिलाओं का 40 प्रतिशत कोटा निर्धारित रहेगा, जबकि सामान्य आवेदन की प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है। - जिया उर रहमान, जिला महासचिव कांग्रेस।