फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dogs chewing on the skull of a newborn in a women's hospital, video goes viral

Bareilly News: महिला अस्पताल परिसर में कुत्ते चबा रहे नवजात की खोपड़ी, वीडियो वायरल

Wed, 03 Jul 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Dogs chewing on the skull of a newborn in a women's hospital, video goes viral
बरेली। महिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को दो कुत्ते एक नवजात बच्चे खोपड़ी चबा रहे थे। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना से बेखबर अस्पताल प्रशासन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम छह बजे अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग के सामने दो कुत्ते नवजात की खोपड़ी मुंह में दबाए पहुंचे। मौजूद स्टाफ ने कुत्तों को भगाया ताे वे खोपड़ी को वहीं छोड़ गए। इधर, खोपड़ी देखकर लोग घबरा गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि खोपड़ी बच्चे की है या बंदर की और यह कितनी पुरानी है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि शाम को वह कार्यालय से चले गए थे। सूचना पर वापस अस्पताल आए। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठघरे में अस्पताल की व्यवस्था
इस घटना ने महिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। आशंका जताई जा रही है कि ये खोपड़ी बीते दिनों अस्पताल में ही गर्भपात के बाद किसी मृत नवजात की हो सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इस तर्क को नकार रहा है। कुत्तों द्वारा कहीं बाहर से खोपड़ी लाने की बात कही जा रही है। इस घटना से बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


वर्जन
महिला अस्पताल परिसर में मिली खोपड़ी नवजात शिशु की लग रही है। बुधवार को इसका पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - डीके शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed