{"_id":"648ad921f3bf39c9280054ee","slug":"dogs-attacked-the-nagar-nigam-team-who-went-to-catch-the-dog-in-bareilly-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: कुत्ते पकड़ने गई टीम पर ही कुत्तों ने बोल दिया हमला, कर्मचारी बोले- हमें जान नहीं देनी; डरकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: कुत्ते पकड़ने गई टीम पर ही कुत्तों ने बोल दिया हमला, कर्मचारी बोले- हमें जान नहीं देनी; डरकर लौटे
Thu, 15 Jun 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:56 PM IST
सार
सीबीगंज के बंडिया गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगर निगम से दो कर्मी गए, लेकिन कुत्तों ने उन पर ही हमला कर दिया। इसके बाद टीम सिर्फ एक कुत्ता पकड़कर वापस चली गई।
विज्ञापन
सिर्फ एक कुत्ता पकड़ कर लौटे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में बुधवार को कुत्ते पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर ही कुत्तों ने हमला बोल दिया। इसके बाद टीम सिर्फ एक कुत्ते को पकड़कर वापस लौट आई। ग्रामीणों के मुताबिक कर्मचारी ने कहा कि उन्हें कुत्तों के चक्कर में अपनी जान नहीं देनी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हनी ट्रैप मामला: न्यूड वीडियो कॉल कर ढाई करोड़ रुपये वसूले, अब कानून के शिकंजे में फंसी महिला
विज्ञापन
गांव बंडिया में कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। नगर निगम इसे लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुत्तों को पकड़ने के लिए सिर्फ दो लोगों की टीम भेजी गई। उन्हें भी कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसके बाद दोनों कर्मचारी एक कुत्ते को पकड़कर ही वापस चले आए।
विज्ञापन
दो बच्चों पर किया था हमला
मंगलवार को खूंखार कुत्तों ने 11 साल के शाहनवाज व चार साल के अंश पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे पहले भी कुत्ते कई मासूमों को शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को नगर निगम से दो कर्मी गए। गांव के अंदर से कुत्ते पकड़ने लगे, इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यह गली के पालतू कुत्ते हैं। जंगली कुत्ते हमला करते हैं।ये भी पढ़ें- महिला सिपाही का शोषण: पुलिसकर्मी पति ने छोड़ा साथ, सीओ पद से रिटायर ससुर ने कर डाली शर्मनाक करतूत
गांव के अंदर से कुत्ता पकड़ने का विरोध हुआ तो टीम जंगल की तरफ गई। यहां कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद टीम के दोनों कर्मचारी गांव से ही एक कुत्ता पकड़कर वापस लौट आए। ग्रामीणों के कहने पर बताया कि उन्हें अपनी जान नहीं देनी है। वैसे भी दो महीने से वेतन नहीं मिला है।