{"_id":"6ac78f73b790a7e1fa0fd34f","slug":"dog-attacks-six-year-old-child-tears-flesh-from-face-in-bareilly-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे से नोचा मांस, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला, चेहरे से नोचा मांस, हालत नाजुक
Thu, 08 Oct 2026 06:11 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:11 PM IST
सार
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के सहसा गांव में बृहस्पतिवार को छह साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। स्कूल से घर लौटने के बाद वह अपनी ताई के घर जा रहा था, तभी कुत्ते ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। इससे मासूम गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सहसा में बृहस्पतिवार को छह साल के मासूम बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। मासूम के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सहसा मुगलपुर निवासी सुनील का छह वर्षीय बेटा तरुण निजी स्कूल से पढ़कर घर आया था। बैग घर पर रखने के बाद वह ताई के घर जा रहा था। रास्ते में कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे के जमीन पर गिरते ही कुत्ते ने उसके चेहरे को नोच डाला।
विज्ञापन
बच्चे की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। परिजन घायल बच्चे को तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की है। परिजनों के अनुसार तरुण की हालत गंभीर है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। गनीमत रही कि हमले में बच्चे की आंख बच गई।
विज्ञापन