{"_id":"63bab0c89fd43043d035aecb","slug":"dna-test-will-be-done-of-former-village-head-accused-of-misdeed-case-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान की होगी डीएनए जांच, कार में महिला के साथ की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान की होगी डीएनए जांच, कार में महिला के साथ की थी वारदात
Sun, 08 Jan 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 05:32 PM IST
सार
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पेशी से पहले पुलिस ने आरोपी का डीएनए सैंपल कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में पड़ोसी गांव की महिला से कार में दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार पूर्व प्रधान रवेंद्र यादव उर्फ कल्लू को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने डीएनए जांच के लिए उसका सैंपल भी कराया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में नामजद कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव अखटामई निवासी पूर्व रवेंद्र यादव को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। रवेंद्र के खिलाफ उसके पड़ोसी गांव की एक महिला ने कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल के दौरान ही जांच के लिए उसका डीएनए सैंपल भी लिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हुई थी। उसने अगले दिन कोतवाली आकर पुलिस से घटना की शिकायत की थी।
विज्ञापन