Bareilly News: नंदीशाला भेजे जाएं सांड़, पशुपालकों को जारी करें नोटिस; डीएम ने अफसरों को दिए निर्देश
बरेली में बीते दिनों सांड़ के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद भी सड़कों पर सांड़ घूम रहे हैं। इसको लेकर डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने संंबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सांड़ों को नंदीशाला भेजा जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सांड़ों के बढ़ते जानलेवा हमलों की रोकथाम के लिए अब इन्हें नंदीशाला पहुंचाया जाएगा। डीएम ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं, जो पशुपालक गोवंश को छुट्टा छोड़ देते हैं, उन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी देने को
कहा है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास के सफल क्रियान्वयन, दिशा बरेली की एप और निराश्रित गोवंश के संरक्षण के संबंध में बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए टीवी नहीं हैं, वहां निर्धारित फंड से टीवी खरीदे जाएं। जहां टीवी खराब हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाए। शैक्षिक गतिविधि के अलावा विशेष मौकों पर स्वास्थ्य, पोषण, हाइजीन, जनकल्याणकारी योजना आदि के प्रचार प्रसार को कहा। दिशा एप का प्रचार प्रसार को कहा। सीडीओ जग प्रवेश समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
मंडलीय फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक
आयुक्त सभागार में मंडलीय फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक में आर्बीट्रेशन संबंधी 3.58 करोड़ रुपये के 16 मामले, कंसिलिएशन संबंधी 71.82 लाख के छह मामलों पर सुनवाई हुई। दो मामलों में प्रतिवादियों के गैरहाजिर रहने पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला, लीड बैंक अधिकारी वीके अरोरा, लघु उद्योग भारती से एसके सिंह, आईआईए के सदस्य दिनेश गोयल, फैसीलिटेशन काउंसिल के सदस्य समेत कई अफसर मौजूद रहे।