{"_id":"5aac1eab4f1c1bc4758b5bd6","slug":"dm-bareilly-and-pilibhit-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बरेली और पीलीभीत का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बरेली और पीलीभीत का तबादला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
DM Bareilly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में 26 जनवरी को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के बाद डीएम बरेली आर विक्रम सिंह ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट कर दिया था। इसे लेकर सरकार विवादों में घिर गई, तरह-तरह के सवाल उठने लगे। भाजपा नेताओं ने उन पर कार्रवाई की मांग कर दी। उधर पीलीभीत डीएम शीतल वर्मा भी नेताओं एवं पत्रकारों से हमेशा उलझी रहती थीं। सीएम दौरे के समय उनकी काफी शिकायतें हुई थीं। होली बीतते ही सरकार ने दोनों विवादित आईएएस अफसरों को हटा दिया है। डीएम बरेली को कृषि उत्पादन शाखा में तैनात किया है। उनकी जगह महाराजगंज के डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को बरेली तैनात किया गया है।
पिछले साल चार जुलाई को बरेली में तैनात हुए आर विक्रम सिंह किसी न किसी विवाद में छाए रहे। भूमाफिया की सूची बनाने, नहरों से कब्जे हटवाने समेत कई मामले चर्चित रहे। पिछले दिनों गणतंत्र दिवस पर कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा हो गई तो उन्होंने फेसबुक पर सरकार पर ही हमला बोल दिया। इस पोस्ट को लेकर खासा बवाल हुआ और मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भी पहुंचा। चूंकि, होली एवं शिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण त्योहार नजदीक थे इसलिए किसी नए अधिकारी को तैनात करना जोखिम लेने जैसा था। अमर उजाला ने साफ लिखा था कि इस मुद्दे पर झटका तो लगेगा लेकिन धीरे से। फेसबुक विवाद के पौने दो महीने के अंतराल में डीएम आर विक्रम सिंह राज्य कृषि उत्पादन आयुक्त कार्यालय में विशेष सचिव जैसे महत्वहीन पद पर तैनात किए गए हैं। उधर, मंडी परिषद के विवादित निदेशक धीरज कुमार को भी हटा दिया गया है। बरेली मंडल की ज्यादातर मंडी समितियों में टैक्स चोरी बड़े पैमाने पर हो रही थी और भ्रष्ट अफसर भी मौज ले रहे थे।