फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM asked permission to remove hotspot in Subhashnagar

सुभाषनगर में हॉटस्पॉट हटाने के लिए डीएम ने मांगी अनुमति

Sat, 18 Apr 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
DM asked permission to remove hotspot in Subhashnagar
कोरोना संक्रमित रही युवती को भी डिस्चार्ज किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना संक्रमित परिवार की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद शासन को कराया गया अवगत

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमित परिवार के सभी लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने इससे शासन को अवगत करा दिया है। साथ ही सुभाषनगर से हॉटस्पॉट हटाने की अनुमति भी शासन से मांगी गई है। डीएम का कहना है कि शासन से अनुमति मांगने के बाद ही कोई स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
सुभाषनगर में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला था। प्रशासन ने 29 मार्च को पूरे इलाके को सील कर दिया था लेकिन शासन ने आठ अप्रैल को सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। इसके बाद सुभाषनगर में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है। कोरोना प्रभावित परिवार की कई चरणों में जांच के बाद अब सभी की निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित अब एक भी केस नहीं है। शुक्रवार को डीएम ने शासन में संक्रमित परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना शासन को दे दी है। अब शासन को यह तय करना है कि यहां हॉटस्पॉट को अभी खत्म करना है या नहीं। हॉटस्पॉट होने से सुभाषनगर में राशन, दूध, दवाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी बंद हो गई है। यहां रहने वालों की जरूरी सामग्री की आपूर्ति प्रशासन से कराई गई होम डिलीवरी सिस्टम पर ही टिकी हुई है।
विज्ञापन

14 दिन क्वारंटाइन के लिए और करना पड़ सकता है इंतजार
सुभाषनगर में कोरोना संक्रमित परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और उन्हें घर भी भेज दिया गया है लेकिन अधिकारियों ने यह संकेत दिए हैं कि परिवार को 14 दिन के लिए अभी और क्वारंटाइन किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो हॉटस्पॉट हटने में अभी कुछ और वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर में कोरोना प्रभावित परिवार के ठीक हो जाने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब वहां हॉटस्पॉट कब तक हटेगा। इस संबंध में शासन को ही फैसला लेना है। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed