फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District panchayat president fierce internal peak in SP

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा में अंदरूनी घमासान चरम पर

Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president fierce internal peak in SP
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर समाजवादी पार्टी में अंदरूनी घमासान चरम पर पहुंच गया है। सपा विधायक सियाराम सागर के बेटे विशाल सागर ने साफ कह दिया है कि वह अभी मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं। रविवार को वह लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने 27 पंचायत सदस्यों की परेड कराने जा रहे हैं। इसी आधार पर नाम वापसी से पहले संजय का टिकट बदलकर कल्पना को दिए जाने की उम्मीद है। वहीं  सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि  सपा हाईकमान से संजय सिंह का टिकट बदलने के कोई संकेत नहीं हैं। पता नहीं टिकट बदलने की बात कौन कह रहा है।  
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा ने संजय सिंह का नामांकन कराया है जबकि  कल्पना सागर ने भी सपा की ओर से ही नामांकन कराया है। बताया जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव संजय का टिकट बदलने के पक्ष में नहीं हैं जबकि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का रुख कल्पना को लेकर नरम है। विधायक सियाराम सागर से पंचायत सदस्यों की स्थिति सामने लाकर स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विशाल सागर ने बताया कि रविवार को कैबिनेट मंत्री के समक्ष कम से कम 27 पंचायत सदस्यों की परेड कराने की तैयारी कर ली गई है। परेड होने के बाद उनको पूरी उम्मीद है कि हाईकमान संजय का टिकट बदलेगा और कल्पना सागर को सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।  विधायक सियाराम सागर पहले ही लखनऊ पहुंच गए हैं। वह सपा के पुराने नेताओं के साथ अपनी बहू को टिकट दिलवाने का दबाव हाईकमान पर बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा, बसपा और निर्दलीय 11 पंचायत सदस्यों के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी पास 35 से ज्यादा सदस्यों का बहुमत है। ये तय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपा का बनेगा। संजय सिंह का टिकट बदलने के सवाल पर वीरपाल ने कहा कि नामांकन के बाद हाईकमान से ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। संजय का टिकट बदलने की बात पता नहीं क्यों और कौन फैला रहा है।

वीरपाल ने 11 पंचायत सदस्यों को पहनाई सपा की माला
बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी ने बसपा और भाजपा के खेमे में सेंध लगा दी।  जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि अब तक गैर सपाई 11 सदस्यों ने खुले तौर पर सपा में शामिल होने के बाद वोट देने का निर्णय लिया है। इसलिए इनको सपा की सदस्यता दिला दी गई है। इनमें भाजपा के चार और बसपा तीन और चार निर्दलीय बताए गए। हालांकि भाजपा दो को ही अपना बता रही है और बसपा का कहना है कि ये बागी थे बसपा के नहीं हैं।
सपा ने पीलीभीत बाईपास स्थित गोल्डन फार्म पर अपराह्न दो बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें वार्ड 20 से पंचायत सदस्य वुंदन अंसारी, वार्ड 27 से अली मोहम्मद ठेकेदार और वार्ड 29 से रमाकांत (तीनों बसाप के बताए गए हैं)ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा की वार्ड 17 से पंचायत सदस्य सावित्री देवी, वार्ड 54 से पूनम देवी, वार्ड 19 से देवेंद्र प्रताप सिंह और वार्ड 42 से संजीव कुमार के अलावा वार्ड 25 से निर्दलीय सदस्य नसीम बेग, वार्ड 36 से बेला देवी मौर्य, वार्ड 30 से निरंजन यदुवंशी और वार्ड 31 से मंजू कोरी ने सपा की माला पहन ली। विधायक शहजिल इस्लाम भी भोजीपुरा के दो सदस्यों को लेकर पहुंचे। पूर्व मंत्री भगवतसरन और विधायक अताउर्रहमान मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वे किसी की गमी में गए हैं। जिलाध्यक्ष वीरपाल ने सपा में शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत किया।
 बढ़ा दीं सपा नेताओं की धड़कन
दो बजे तक ज्यादातर मेंबर नहीं पहुंचे तो सपा नेताओं की धड़कन बढ़ गई। रिटायर्ड एडीएम रामेश्वर दयाल के माथे पर भी पसीना था। बताया गया कि कुछ मेंबरों को लाने के लिए गाड़ी भेजी जानी थी। समय पर गाड़ी नहीं पहुंचने और सदस्यों के देरी से आने पर जिलाध्यक्ष वीरपाल ने रिटायर्ड एडीएम रामेश्वर दयाल और प्रत्याशी संजय सिंह समेत पूर्व विधायक महिपाल सिंह से भी नाराजगी जताई। एक घंटे बाद सदस्य पहुंचे तो तीन बजे प्रेस कान्फ्रेंस में 11 पंचायत सदस्यों का परिचय कराया गया।

हम संजय के साथ हैं : शहला
नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर ने कहा कि विधायक सियाराम सागर की बहू कल्पना सागर को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिलाने से उनका कोई संबंध नहीं है। न ही उन्होंने सपा के किसी बड़े नेता से कल्पना को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिलाने की सिफारिश की है। वह पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह के साथ हैं।


ये भी सपा में शामिल
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में कुछ बीडीसी सदस्य और प्रधान सपा में शामिल हो गए। ग्राम पंचायत माधौपुर के प्रधान आबिद खां उर्फ बब्बू, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, बीडीसी सदस्य पूरनलाल कश्यप, मेघनाथ कश्यप, रुपकिशोर बाल्मीकि, बाबू हुसैन सैफी और अबरार हुसैन सपा में शामिल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed