{"_id":"5e0665a68ebc3e8800729d86","slug":"district-hospital-bareilly-news-bly38964695","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस साहब! कब खत्म होगा जिला अस्पताल में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस साहब! कब खत्म होगा जिला अस्पताल में जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने उठाया मुद्दा
बरेली। जिला अस्पताल में सीवर का पानी भरा रहने से मरीज, तीमारदार और डॉक्टर सभी परेशान हैं। संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शुक्रवार को समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों ने सीएमएस डॉ. टीएस आर्या से मिलकर जलभराव से अस्पताल को निजात दिलाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष नदीम शमसी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने सीएमएस से सीवर लाइन ठीक कराने को कहा। इस पर सीएमएस ने कहा कि वह इस संबंध में कमिश्नर और डीएम के अलावा नगर आयुक्त से भी कई बार बात कर चुके हैं। उन्हें पत्र भी लिखे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, मुनीर शमशी, गुरविंदर सिंह, रामरतन आदि मौजूद रहे।