फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District administration will investigate bogus admissions

जिला प्रशासन करेगा फर्जी दाखिलों की जांच करेगा

Thu, 11 Feb 2016 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
District administration will investigate bogus admissions
बरेली। बरेली कॉलेज के फर्जी दाखिलों की जांच अब जिला प्रशासन करेगा। बरेली कॉलेज के प्राचार्य ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मांग पर यह कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को बरेली कॉलेज की जांच पर भरोसा नहीं है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव से कहा कि फर्जी दाखिले रद्द होना गलत नहीं है, लेकिन उन्हें कॉलेज की जांच निष्पक्ष नहीं लग रही है। जांच में कुछ दाखिले ही निरस्त किए गए हैं, बाकी फर्जी प्रवेश दबाए जा रहे हैं। इस मामले की जांच जिला प्रशासन से कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों के साथ भी न्याय हो सके। फर्जी दाखिले करने वालों पर भी कार्रवाई हो। उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। बरेली कॉलेज ने जांच कराकर दाखिले तो निरस्त करने के आदेश कर दिए, लेकिन दाखिले करने वालों पर कोई कार्रवाई की बात नहीं हो रही है। बरेली कॉलेज सिर्फ एक पक्षीय कार्रवाई करने में लगा हुआ है। अगर गलत दाखिले रद्द किए जा रहे हैं तो गलत करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर फर्जी दाखिले की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन


नॉन स्ट्रीम दाखिला को भी मान लिया फर्जी
छात्रा ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की
बरेली। बरेली कॉलेज में आनन-फानन में बनी फर्जी दाखिलों की सूची में नॉन स्ट्रीम दाखिले भी फर्जी मान लिए गए हैं। इसमें ऐसी छात्रा का नाम भी शामिल कर दिया है, जिसका प्रवेश एडमीशन बोर्ड ने किया था। एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा असना ने इसकी प्राचार्य से शिकायत की है। दाखिला लेने वाली शिक्षक का भी कहना है कि वह नॉन स्ट्रीम छात्रा है, लेकिन उसका प्रवेश फर्जी नहीं है। प्राचार्य ने शिक्षक से कहा कि जांच कर ली जाएगी। अगर प्रवेश गलत नहीं होगा तो रद्द नहीं किया जाएगा। जिन्होंने सूची भेजी है, उनसे पूछताछ कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed