फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dispute between two parties regarding hoisting flag in Isanaga Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: ईसानगर में झंडा फहराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने बीच-बचाव कर सुलझाया मामला

Fri, 26 Jan 2024 05:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Jan 2024 05:31 PM IST
सार

विवाद की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। इसके बाद समझा बुझाकर दोनों पक्षों को राजी किया गया। हालांकि सीओ ने बताया कि कोई विवाद नहीं था, सौहार्द पूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया है।

विज्ञापन
Dispute between two parties regarding hoisting flag in Isanaga Lakhimpur Kheri
बीच-बचाव करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 जनवरी को ईसा नगर के अटल चौक पर झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने विवाद को सुलझाया और फिर सबके सामने अटल चौक पर झंडा फहराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को शोभा यात्रा निकालने के दौरान एक पक्ष ने पीडब्ल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर भगवा फहरा दिया। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो झंडा हटा लिया गया। 26 जनवरी को दूसरे पक्ष ने अटल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश की तो इस पर पहले पक्ष के लोग भी पहुंच गए, विवाद की सूचना हुई तो सीओ पीपी सिंह और एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी पहुंचे। इसके बाद समझा बुझाकर दोनों पक्षों को राजी किया गया। हालांकि सीओ ने बताया कोई विवाद नहीं था, सौहार्द पूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed