{"_id":"6ac4dcdc674507fc05039ca4","slug":"dispute-between-two-groups-of-eunuchs-over-demanding-ceremonial-gifts-in-bareilly-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, थाने पहुंचा मामला
Tue, 06 Oct 2026 05:05 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:05 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर में मंगलवार को नेग मांगने पर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एक गुट ने 20-25 लोगों पर घेराबंदी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
किन्नरों ने दूसरे गुट के खिलाफ की शिकायत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एक किन्नर ने दूसरे पक्ष के करीब 20 से 25 लोगों पर घेराबंदी कर गाली-गलौज करने और नेग मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी मुरावपुरा निवासी रजनी किन्नर ने बताया कि वह करीब 26 वर्षों से गढ़ी चौकी मुरावपुरा और आसपास के क्षेत्रों में नेग मांगने का कार्य कर रही हैं। उनके साथ पूनम निवासी मुरावपुरा भी कार्य करती हैं। आरोप है कि तीन अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे पिंकी उर्फ टिंकू, रागिनी और पल्लवी समेत 20-25 लोगों ने करगैना चौकी और बाजपेई ढाल के पास उन्हें और साथ मौजूद किन्नरों को घेर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए क्षेत्र में नेग मांगने पर आपत्ति जताई गई और दोबारा नेग मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रजनी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोपियों से भविष्य में गंभीर घटना की आशंका जताते हुए जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के बाद आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन