फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disha Patani House Firing miscreant said I am scared of Baba police in UP I will never come here

दिशा पाटनी के घर फायरिंग: गोली लगी तो बोला बदमाश- यूपी में बाबा की पुलिस से लगता है डर, यहां कभी नहीं आएंगे

Fri, 19 Sep 2025 09:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 19 Sep 2025 09:59 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने शाम छह बजे मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू के दाएं पैर में गोली लगी है। वह राजस्थान के गांव बेडकला, थाना जैतारण, जिला बियावर का निवासी है। उससे एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं। मौके पर बदमाशों की बाइक पड़ी मिली। वह 25000 रुपये का इनामी है। 

विज्ञापन
Disha Patani House Firing miscreant said I am scared of Baba police in UP I will never come here
आरोपी रामनिवास का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों की शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दो बदमाशों को बरेली स्थित शाही थाना क्षेत्र में दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर लिया। इनमें राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर में गोली लगी है, उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। गिड़गिड़ाते रामनिवास ने पुलिस से कहा कि वह दोबारा यूपी में नहीं आएगा, यहां बाबा की पुलिस से डर लगता है। गिरफ्त में आया दूसरा बदमाश हरियाणा का अनिल है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए गिरोह में हुए भर्ती
शहर कोतवाली इलाके में चौपुला के पास अभिनेत्री के घर पर हुई फायरिंग का मामला देश भर में चर्चा में है। यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गाजियाबाद में दो बदमाशों रविंद्र व अरुण को बुधवार को मार गिराया था। 17 वर्षीय दो आरोपी शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस के अनुसार, दोनों बागपत के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिये उनकी गिरोह में भर्ती की गई थी। दोनों शूटर मुठभेड़ में मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर पर गोली चलाने को कहा था। अरुण ने दोनों को चार से पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। इधर, सीसी फुटेज और बदमाशों की लोकेशन के आधार पर बरेली की एसओजी ने शाही क्षेत्र में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी करने आया था रामनिवास, फुटेज देखकर चौंकी थी पुलिस
एसएसपी अनुराग आर्य ने शाम छह बजे मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू के दाएं पैर में गोली लगी है। वह राजस्थान के गांव बेडकला, थाना जैतारण, जिला बियावर का निवासी है। उससे एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं। मौके पर बदमाशों की बाइक पड़ी मिली। वह 25000 रुपये का इनामी है। उसे फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी ने कबूल किया कि वह दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने आए बदमाशों का साथी था। उसे रेकी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा घटना के लिए एक चोरी की बाइक का जुगाड़ करने की जिम्मेदारी उसे दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि रेकी रामनिवास ने ही की, वह घटना के दौरान भी आसपास ही था। हालांकि उसने सफाई दी कि घटना से पहले वह चला गया था।

विज्ञापन

वर्कशॉप चलाने वाला अनिल भी गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि छठा आरोपी अनिल भी शाही में गिरफ्तार किया गया। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना बड़ी के गांव राजपुर का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि अनिल का सोनीपत में बाइक का गैराज है। मुठभेड़ में मारे गए रविंद्र व अरुण उसके दोस्त थे। संदेह है कि अनिल ने ही इन लोगों को घटना के लिए सफेद रंग की अपाचे बाइक उपलब्ध कराई थी। अनिल ने वहीं बैठकर गिरोह की मदद की थी। बताया कि अनिल पहले बिहार में शराब की तस्करी करता था। वह सोनीपत से भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।

पुलिस का बयान
11-12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग व साजिश रचने वाले सभी आरोपी पकड़ में आ गए हैं। बरेली पुलिस ने इसके लिए 1300 सीसी कैमरों की फुटेज देखने के साथ ही 2500 फुटेज का अध्ययन कर साक्ष्य जुटाया। मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाश नेपाल भागना चाहते थे, लेकिन पकड़ गए। विवेचना में साक्ष्य जुटाने को बरेली पुलिस हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जाएगी। गिरफ्तार चार बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed