फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees danced to the bhajans of Bhajan singer Lakhbir Singh Lakha

Bareilly: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 27 Nov 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

श्री श्याम सहारा सेवा समिति की ओर से आयोजित जागरण में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। उनके भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।  

विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans of Bhajan singer Lakhbir Singh Lakha
भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में श्री श्याम सहारा सेवा समिति की ओर से त्रिवटीनाथ मंदिर में मंगलवार को आयोजित एक शाम, शिव और शक्ति के नाम पूर्ण रात्रि जागरण में भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।  लखबीर सिंह लक्खा ने मां दुर्गा, खाटू श्याम बाबा और भोलेनाथ का गुणगान किया। उन्होंने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मेरी मैया ने ऐसी सौगात दे दी आदि माता के भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। 

विज्ञापन


भजन सम्राट ने कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर रात तक भक्तों को बांधे रखा। इस दौरान देर रात तक भजनों की रसधारा बहती रही। इससे पूर्व खाटू श्याम बाबा के दरबार की विशेष पूजा अर्चना की गई। संध्या समय मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। भजन गायक अनंत मिश्रा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। 
विज्ञापन


अलौकिक शृंगार व छप्पन भोग महाप्रसाद का वितरण किया गया। विशेष आरती के बाद भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक सत्यप्रकाश सत्यम, आशीष जौहरी, अनंत मिश्रा, अर्पणा मिश्रा ने मातारानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। चला मैया जी के नाम का जहाज, फैसला करके ये आज आए हैं हम जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कथावाचक अशोक कुमार जौहरी ने भी अपनी वाणी से भक्तों को कथा का रसपान करवाया। पूर्ण रात्रि जागरण का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान महापौर उमेश गौतम, दुर्विजय सिंह शाक्य, अरुण सक्सेना, श्रुति गंगवार, मनोज कुमार हरित, राकेश सेठी, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed