फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development work in Maragapur Margaya will be re-examined, committee formed

Bareilly News: मरगापुर मरगईया में विकास कार्यों की दोबारा होगी जांच, कमेटी गठित

Sat, 14 Jun 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Development work in Maragapur Margaya will be re-examined, committee formed
बरेली। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मरगापुर मरगईया में विकास कार्यों में घपलेबाजी के आरोप की जांच दोबारा होगी। डीएम ने 25 मई को आदेश जारी कर तीन अभियंताओं की कमेटी गठित की है। इसमें अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत के सहायक अभियंता व अवर अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम की तरफ से जारी आदेश उन्हें मिल गया है। उनके साथ सहयोग में लगाए गए सहायक एवं अवर अभियंता से भी जांच के संबंध में उन्होंने बातचीत की है। उन्होंने भदपुरा ब्लॉक के बीडीओ एवं ग्राम पंचायत सचिव से संबंधित कार्यों के अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मरगापुर मरगईया में हुए विकास कार्यों में घपलेबाजी का आरोप लगाकर विक्रम सिंह, ओमेंद्र, अरनव गंगवार, बंटूलाल और वीरेंद्र समेत कई लोगों ने डीएम को शिकायत की थी। इन लोगों ने शपथ पत्र देकर 29 बिंदुओं के कार्यों पर घपलेबाजी के आरोप लगाए थे, जिस पर डीएम ने आरोपों की प्रारंभिक जांच के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ को जांच सौंपी थी। इनके सहयोग में तकनीकी अधिकारी के रूप में सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम को भी नामित किया था। ये जांच समिति डीएम ने 29 जनवरी, 2025 को गठित की थी। इसके बाद कमेटी ने 26 अप्रैल को गांव में पहुंचकर जांच की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शौचालय में न पानी के इंतजाम और न रोशनी के
डीपीओ की अध्यक्षता वाली जांच टीम ने पूर्व में डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें जांच टीम ने बताया था कि ग्राम पंचायत के जूनियर हाईस्कूल बरसिया में दिव्यांगजन का शौचालय क्रियाशील अवस्था में नहीं है। यहां पानी की टंकी व फ्लश भी नहीं लगा है। पंचायत भवन परिसर के जनसेवा केंद्र में पंखे नहीं लगे हैं। दरवाजे और खिड़कियाें में पल्ले व रोशनी के भी इंतजाम नहीं हैं। जांच टीम को पंचायत सहायक अल्का ने बताया कि जनसेवा केंद्र के लिए चार पंखे, दरवाजे-खिड़कियों में पल्ले के लिए चार प्लाईबोर्ड खरीदे गए हैं, लेकिन वर्तमान में प्रधान के निलंबित होने से ये कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed