{"_id":"5e0e458c8ebc3e87d171df2f","slug":"developement-bareilly-news-bly39035067","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थायी रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी, फर्म को वर्क ऑर्डर देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक ओवरब्रिज- अस्थायी रोड के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी, फर्म को वर्क ऑर्डर देने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.22 करोड़ की लागत से क्रॉसिंग के पास बनाई जानी है 320 मीटर लंबी रोड
बरेली। लालफाटक क्रॉसिंग पर अस्थायी रोड बनाने की टेंडर प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इसमें दो फर्मों में हिस्सा लिया है। टेंडर अभी खुला नही है। हालांकि सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसी हफ्ते चयनित होने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा, ताकि इस रोड को बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू हो सके।
लालफाटक क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से ओवरब्रिज जल्द बनना शुरू हो सके इसके लिए सेतु निगम को अस्थायी रोड का निर्माण जल्द से जल्द कराना होगा। रेलवे ने दोनों क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए प्रशासन और सेतु निगम को एक सितंबर से लालफाटकरोड बंद करने के लिए चिट्ठी लिखी थी, लेकिन ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। विकल्प के तौर पर क्रॉसिंग के पास अस्थायी रोड बनाई जानी थी, लेकिन उसके निर्माण में देरी होने पर चार दिसंबर को श्रीकांत शर्मा ने सेतु निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई थी। रेलवे के अधिकारियों ने शिकायत की थी कि करीब तीन महीने पहले निर्माण सामग्री मंगवाई जा चुकी है। लेबर और मशीनों का किराया काम कराए बगैर दिया जा रहा है। इस समस्या के हल के लिए 1.22 करोड़ से दोनों क्रॉसिंग के पास 320 मीटर लंबी अस्थायी रोड बनाई जानी है। इसके बाद तेजी दिखाते हुए दो दिन पहले सेतु निगम के अधिकारियों ने टेक्निकल बिड खोली, जिसमें दो फर्में शामिल हुईं। बृहस्पतिवार को फाइनेंसियल टेंडर भी पड़ गए। हालांकि इन टेंडरों को एक-दो दिन के अंदर खोलने के साथ तय हो जाएगा कि यह काम कौन सी फर्म कराएगी। हालांकि इसी हफ्ते वर्क ऑर्डर देने की तैयारी है।
इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। एक-दो दिन में फर्म तय करते हुए वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। अस्थायी रोड बनने के बाद पुल निर्माण के काम में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
-वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम