फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Design of ten Intersections will be changed in Bareilly traffic lights will be on the lines of Delhi

Bareilly News: सुगम होगी 10 चौराहों की राह... बदलेगी डिजाइन, दिल्ली की तर्ज पर होगी ट्रैफिक लाइट

Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

बरेली के 10 चौराहों का स्वरूप बदलने की तैयारी है। दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे जाम से निजात मिलने के साथ ही यातायात को भी रफ्तार मिलेगी।  

विज्ञापन
Design of ten Intersections will be changed in Bareilly traffic lights will be on the lines of Delhi
चौकी चौराहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बढ़ती वाहन संख्या और बेतरतीब ट्रैफिक प्रबंधन के लिए 10 चौराहे री-डिजाइन किए जाएंगे। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में इसके लिए नौ करोड़ रुपये आरक्षित किए हैं। अब इसी बजट से चिह्नित चौराहों का स्वरूप बदलने की तैयारी है। चौराहों के ट्रैफिक सर्वे और विस्तृत सर्वेक्षण के लिए किसी अनुभवी कंपनी को जल्दी ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए लाइट लगी हैं। लेकिन एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक जब कोई वाहन पहुंचता है, तब तक दूसरे चौराहे पर रेड लाइट हो जाती है। वाहन चालकों को चौराहों पर रुकना न पड़े और बिना जाम के रफ्तार मिले। इस तरह की ट्रैफिक व्यवस्था दिल्ली में पहले से है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: जिला पंचायत के बोर्ड से टकराई कार, जन्मदिन पर लेखपाल समेत तीन दोस्तों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर ट्रैफिक लाइट्स का तारतम्य बैठाकर वाहनों को गति देनी है। रिक्वेस्ट फॉर  प्रपोजल (आरए्रफपी) तैयार कराया जा रहा है। आरएफपी के मानकों पर निजी कंपनी का चयन होगा। फिर विस्तृत सर्वेक्षण शुरू  हो सकेगा। सर्वेक्षण में यह गणना भी होगी कि घरेलू और कामर्शियल वाहनों का कहां कितना ट्रैफिक है। इसके बाद ही तय होगा कि कामर्शियल वाहनों पर कहां प्रवेश के समय में रोक लगाई जानी है।

ऐसे बदलेगी चौराहों की तस्वीर
ईंट पजाया चौराहा :  ट्रैफिक डायवर्जन के लिए अस्थायी डिवाइडर के स्थान पर स्थायी डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा।
चौपुला : डिवाइडर को विस्तार देकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। नए यू-टर्न बनाए जाएंगे। 
सेटेलाइटः  बस स्टैंड के सामने डिवाइडर इतना छोटा है कि वाहन जंप कर जाते हैं, इसे ऊंचा किया जाएगा। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए स्टैंड बनेगा, ताकि सड़क किनारे सर्विस रोड ब्रेक न हो।
चौकी चौराहा : रोटरी का आकार बढ़ेगा। गांधी उद्यान से पुलिस लाइन की ओर डिवाइडर को विस्तार दिया जाएगा।
नावेल्टी चौराहा : फुटपाथ से अतिक्रमण हटेगा। चौराहे के चारों ओर अवैध पार्किंग रोकी जाएगी।              

सर्वेक्षण से यह पता लगेगा
  • किस चौराहे पर कितना है ट्रैफिक, कितना और बढ़ने के आसार।
  • आवागमन के दौरान कहां-कहां हादसे का है खतरा, कैसे खत्म हो।
  • सुरक्षित यातायात के प्रबंधन  के लिए क्या काम कराना जरूरी।
  • चौराहों की भौगोलिक  परिस्थिति का आकलन रिकार्ड में लाया जाएगा।
इन चौराहों पर ट्रैफिक की गणना के साथ सर्वेक्षण होगा
सेटेलाइट, श्यामगंज, डेलापीर, बीसलपुर चौराहा, चौपुला, ईंट पंजाया, चौकी चौराहा, बरेली कॉलेज, मिनी बाईपास, नॉवेल्टी चौराहा।

महापौर उमेश गौतम ने कहा कि विकास को रफ्तार देने की वजह से बरेली में आवागमन और ट्रैफिक बढ़ा है। दिनों दिन इसमें वृद्धि होनी है। इसलिए ट्रैफिक लोड के आकलन के साथ प्रमुख चौराहों की री-डिजानिंग जरूरी है ताकि सुरक्षित सफर मिल सके। इसीलिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में बजट का प्रावधान किया गया। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि शहर में व्यवस्थित तरीके से ट्रैफिक संचालन और भविष्य की जरूरत को देखते हुए चौराहों की री-डिजाइनिंग के लिए आरएफपी तैयार हो रही है। इसके आधार पर चयनित निजी फर्म विस्तृत अध्ययन करेगी तब आगे काम होगा। 

एसपी ट्रैफिक अकमल खां ने कहा कि बढ़ती वाहन संख्या के  हिसाब से यातायात के प्रबंधन की योजना धरातल पर उतरेगी। नगर निगम इसके लिए चौराहों की री-डिजाइनिंग कराने की तैयारी  में है। जैसे ही काम पूरे होंगे, शहर की यातायात व्यवस्था में और सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed