फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM will visit Bareilly today and CM Yogi Adityanath tomorrow

UP News: बरेली में आज डिप्टी सीएम, कल मुख्यमंत्री योगी करेंगे दौरा; सुरक्षा में लगेंगे 1200 पुलिसकर्मी

Wed, 10 Dec 2025 06:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 06:12 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली में समीक्षा बैठक करेंगे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री भी विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। सीएम और डिप्टी सीएम के कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
Deputy CM will visit Bareilly today and CM Yogi Adityanath tomorrow
सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बरेली आएंगे। जिला प्रशासन और विकास विभाग के अधिकारी मंगलवार को समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुटे रहे। सर्किट हाउस को अंदर से बाहर तक सजाया गया है। गांधी उद्यान पार्क के गेट से लेकर सर्किट हाउस चौराहे तक मार्ग को साफ-सुथरा कर दुरुस्त किया गया है।

विज्ञापन


सीडीओ देवयानी ने बताया कि बुधवार को डिप्टी सीएम जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें सीएम डैशबोर्ड पर मौजूद विभिन्न विभागों की प्रगति आदि की समीक्षा होगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के शिलान्यास या लोकार्पण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


3:50 बजे से डिप्टी सीएम करेंगे बैठक
उप मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 10:10 बजे बरेली एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वह बदायूं जाएंगे। बदायूं से लौटकर अपराह्न 2:40 बजे सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहां पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 3:50 बजे वह सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:30 बजे वह महापौर उमेश गौतम के घर जाएंगे। 4:50 बजे वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री और पशुधन मंत्री भी आएंगे
जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर बुधवार रात 9:30 बजे शहर आएंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले दोपहर 12:30 बजे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सर्किट हाउस आएंगे। अपराह्न दो बजे वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होंगे।

11 दिसंबर को दोपहर बाद आएंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अपराह्न 3:05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पर आएंगे। 3:25 बजे वह सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। 4:35 बजे वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।

सुरक्षा में लगेंगे 1200 पुलिसकर्मी
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के नोडल अधिकारी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। सुरक्षा में विभिन्न प्वॉइंट पर छह एएसपी, 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 820 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 120 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। इसके साथ ही जिला पुलिस व पीएसी बल भी मौजूद रहेगा। को मुख्यमंत्री द्वारा विकास परियोजनाओं के शिलान्यास या लोकार्पण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है।

साफ हुए शहर के फुटपाथ
मंगलवार को नगर निगम ने अभियान चलाकर श्यामगंज पुल के नीचे लगने वाले जूता बाजार को हटवाया। सर्किट हाउस रोड पर कंबल और मेवों का बाजार सज रहा था। नगर निगम की टीम ने उसे भी हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed