फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Brijesh Pathak will attend the Amar Ujala program as the chief guest in Bareilly

Bareilly News: रविवार को बरेली आ रहे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 18 Feb 2023 08:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 08:40 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को अमर उजाला के ‘बरेली उदय’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak will attend the Amar Ujala program as the chief guest in Bareilly
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को बरेली में मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अमर उजाला के ‘बरेली उदय’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। 50 क्षय रोगियों को गोद लेने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएमओ ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी की सुबह 11:50 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से बरेली के रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वह बरेली एअरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:40 बजे होटल रमाडा में आयोजित अमर उजाला के कार्यक्रम ‘बरेली उदय’ में मुख्य अतिथि रहेंगे। दोपहर 1:45 बजे तीन सौ बेड मल्टी स्पेशियलिटी मंडलीय अस्पताल पहुंचेंगे। यहां क्षय रोगियों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोपहर 2:40 बजे तीन सौ बेड अस्पताल से रवाना होकर 2:55 बजे बरेली एअरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे वायुयान से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन


इधर, उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने तीन सौ बेड अस्पताल में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उनके संभावित निरीक्षण को लेकर प्रभारी सीएमएस को ओपीडी में इलाज, लैब की सुविधाएं समेत अन्य रिकॉर्ड व्यवस्थित करने को कहा है। उपमुख्यमंत्री के काफिले के साथ जीवन रक्षक औषधि, संबंधित ब्लड ग्रुप के साथ एंबुलेंस विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed