{"_id":"5e5190ba8ebc3ef3914308c7","slug":"dental-college-doctor-attacked-with-knife-bareilly-news-bly396967368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः डेंटल कॉलेज के डॉक्टर पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः डेंटल कॉलेज के डॉक्टर पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किराए के मकान में रहने वाले डेंटल कॉलेज के एक डॉक्टर पर मकान मालिक के बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। डॉक्टर ने किसी तरह खुद को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भी किया, लेकिन वह अगले दिन ही छूटकर घर पहुंच गया।
बदायूं के उझानी कस्बे में नारायणगंज निवासी योगेंद्र कुमार झा पीलीभीत बाईपास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। वह पीलीभीत बाईपास स्थित खुशबू एन्क्लेव में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया मकान मालकिन का बेटा हेमंत अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी और मां से मारपीट करता है। मां से उनकी पेंशन के रुपये भी छीन लेता है। उसके पिता और छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। शुक्रवार को डॉ. योगेंद्र मेडिकल कॉलेज से लौटे तो हेमंत मां से मारपीट कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो वह उस वक्त वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद ही चाकू लेकर लौटा और उन पर हमला कर दिया। डॉ. योगेंद्र ने किसी तरह खुद को बचाकर अपने दोस्त और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। उसका चालान किया, लेकिन वह अगले ही दिन छूटकर घर आ गया।