फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dense fog and people shivering from cold in Bareilly

Weather Update: बरेली में छाया घना कोहरा, सड़कों पर वाहनों की थमी रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग

Tue, 26 Dec 2023 08:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 08:52 AM IST
सार

मंगलवार की सुबह शहर पर घने कोहरे की चादर छा गई। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते। ठंड भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Dense fog and people shivering from cold in Bareilly
मंगलवार की सुबह बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीते चार दिन से तेज धूप के कारण सर्द हवा बेअसर हो रही थी। पारे में दर्ज हो रहे उछाल से रात में भी ठिठुरन घटती जा रही थी, लेकिन मंगलवार की सुबह शहर पर घने कोहरे की चादर छा गई। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते। ठंड भी बढ़  गई है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में आने वाले दिनों घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह हल्की ठंड होने से ऊनी कपड़ों में लोग कैद रहे, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, सूरज ढलने के बाद शाम से फिर हल्की ठंड होने लगी। रात में ही कोहरा छाने लगा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञ अतुल कुमार ने 48 घंटे बाद पहाड़ी हवा के प्रवेश से कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


बीते दिनों धूप निकलने से दिन में शहर में प्रदूषण का स्तर सामान्य स्तर से अधिक दर्ज हो रहा था। सोमवार दोपहर तीन बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज हुआ। सिविल लाइंस में एक्यूआई 120 और राजेंद्र नगर में 106 दर्ज हुआ। शाम सात बजे शहर की हवा का एक्यूआई 82 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed