{"_id":"658a46d966721d2a6401e776","slug":"dense-fog-and-people-shivering-from-cold-in-bareilly-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में छाया घना कोहरा, सड़कों पर वाहनों की थमी रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में छाया घना कोहरा, सड़कों पर वाहनों की थमी रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग
Tue, 26 Dec 2023 08:52 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 08:52 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह शहर पर घने कोहरे की चादर छा गई। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते। ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह बरेली में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बीते चार दिन से तेज धूप के कारण सर्द हवा बेअसर हो रही थी। पारे में दर्ज हो रहे उछाल से रात में भी ठिठुरन घटती जा रही थी, लेकिन मंगलवार की सुबह शहर पर घने कोहरे की चादर छा गई। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते। ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में आने वाले दिनों घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह हल्की ठंड होने से ऊनी कपड़ों में लोग कैद रहे, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं, सूरज ढलने के बाद शाम से फिर हल्की ठंड होने लगी। रात में ही कोहरा छाने लगा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञ अतुल कुमार ने 48 घंटे बाद पहाड़ी हवा के प्रवेश से कोहरा छाने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बीते दिनों धूप निकलने से दिन में शहर में प्रदूषण का स्तर सामान्य स्तर से अधिक दर्ज हो रहा था। सोमवार दोपहर तीन बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज हुआ। सिविल लाइंस में एक्यूआई 120 और राजेंद्र नगर में 106 दर्ज हुआ। शाम सात बजे शहर की हवा का एक्यूआई 82 रहा।
विज्ञापन