{"_id":"61d8a7bb54d86d2b1b35f4a1","slug":"demonstration-on-collectrate-bareilly-news-bly4718647171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर हल्ला बोला। दो घंटे तक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार देने के गलत आंकड़े पेश कर युवाओं को बरगला रही है। फर्जी आंकड़ों की असलियत युवा जान चुके हैं। अगर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू न हुई तो बेरोजगार युवा उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
बड़ी तादाद में दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे युवाओं में सीटेट, टेट, बीएड और एमएड उत्तीर्ण बेरोजगार शामिल थे। युवा कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन अंदर आने से रोक दिए जाने पर भड़क गए। कलक्ट्रेट गेट पर ही वे धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने उन्हें शांत कर लौटाने की कोशिश की लेकिन वे गेट पर ही बैठे रहे।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्ती का प्रदेश सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही जबकि पहले प्रदेश सरकार ने ही सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों के रिक्त होने का हलफनामा लगाया था। प्रदेश सरकार को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी दिया गया था। युवाओं ने कहा कि 2019 में एक आरटीआई के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों के 173795 पद रिक्त थे। 2020 में यह तादाद बढ़कर दो लाख के ज्यादा हो चुकी है। हाल ही में सरकार ने 17 हजार भर्ती करने का आश्वासन दिया है जो युवाओं को स्वीकार नहीं है। एडीएम सिटी को दिए ज्ञापन में युवाओं ने 97 हजार भर्ती करने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस से कई बार हुई
प्रदर्शनकारियों की झड़प
बेरोजगार युवाओं ने कलक्ट्रेट पर करीब दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वे थाली और प्लेटें बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के बीच उन्हें कई बार पुलिस वालों ने धरने से उठाने की कोशिश की। बार-बार झड़प होने के बावजूद वे लोग कलक्ट्रेट गेट पर ही जमे रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अवनीश और लोकेंद्र ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की।
युवाओं के प्रदर्शन से प्रभावित हुआ यातायात
प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट के बाहर युवाओं के भारी जमघट की वजह से यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने अपने वाहनों को प्रदर्शनकारियों के बीच से निकालने की कोशिश की तो जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने युवाओं को रास्ते से हटने के लिए कहा तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख उच्चाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को विवाद से दूर रहने और राहगीरों को रास्ता बदलने को कहा। इस दौरान अग्रसेन कॉलोनी के प्रेम सागर, संजय नगर के प्रवीण कुमार, ग्रीन पार्क के स्वदेश गंगवार और ब्रजभान समेत तमाम युवाओं ने सरकार से भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी न होने पर उग्र प्रदर्शन की बात कही।