{"_id":"5931bb774f1c1b1e10bdbf3f","slug":"delivery-to-woman-in-train-pain-derived-from-the-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, कोच से उतारी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, कोच से उतारी गई
बरेली।
Updated Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
train
ट्रेन में सफर के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई। कंट्रोल रूम के आदेश पर बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने बेटी को जन्म दिया।
बिहार के सहरसा नई बस्ती निवासी इकराम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी जन्नत शुक्रवार को गरीब रथ एक्सप्रेस से अपने दो बच्चों के साथ इकराम के पास जा रही थी। वह गरीब रथ एक्सप्रेस (12203) के कोच जी-1 सीट नंबर 25 पर सफर कर रही थी। शाहजहांपुर से निकलते ही उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ट्रेन में चल रहे स्टाफ को अवगत कराया गया, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम के आदेश पर बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी की मदद से महिला को उतारा गया और एंबुलेंस से उसे जिला महिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जीआरपी ने इसकी सूचना महिला के पति इकराम को दी, जिस पर वह दिल्ली से यहां देर शाम पहुंचा।