फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deliberations and discussions regarding the 'Organization Building Campaign' held in two sessions.

Bareilly News: संगठन सृजन अभियान के लिए दो सत्रों में हुआ मंथन और विमर्श

Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deliberations and discussions regarding the 'Organization Building Campaign' held in two sessions.
बरेली। शहर और कैंट विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नावल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में दो सत्रों में आयोजित की गई। इसमें संगठन सृजन अभियान के तहत मंथन किया गया। इस दौरान जिला व महानगर अध्यक्ष पद के लिए लोगों ने आवेदन भी किया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आए पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने विचार विमर्श किया।पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से अलग-अलग मुलाकात की। दोपहर के सत्र में शहर विधानसभा के लिए यही यही प्रक्रिया रही।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने कहा कि वो यहां जिला और महानगर संगठन में सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की तलाश में आएं हैं। जिला व महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों के जितने भी आवेदन आएंगे उसमें से सिर्फ छह वरिष्ठ, सक्रिय, पार्टी संगठन के प्रति समर्पित आवेदकों के फाॅर्म राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपे जाएंगे। वहीं से अध्यक्ष पद का निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि पर्यवेक्षक ने कैंट विधानसभा के 38 और शहर विधानसभा के 42 वार्ड से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अध्यक्ष पद के दावेदारों से मुलाकात की। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, दिनेश दद्दा, डॉ. केबी त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अजय शुक्ला, कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed