फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi crime branch took away smack smuggler from Mirganj

Bareilly News: मीरगंज से स्मैक तस्कर को उठा ले गई दिल्ली क्राइम ब्रांच

Fri, 07 Jun 2024 04:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 07 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi crime branch took away smack smuggler from Mirganj
बरेली। दिल्ली की चाणक्यपुरी क्राइम ब्रांच के निशाने पर जिले के कुछ स्मैक तस्कर आ गए हैं। वहां दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम जिले में दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के बाद नए नाम शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में टीम मीरगंज से स्मैक तस्कर को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के मुल्लापुर गांव निवासी स्मैक तस्कर इरफान को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। उसने शेरगढ़ थाने के बैरमनगर गांव निवासी कासिम को 650 ग्राम स्मैक बेची थी। सौदे के दौरान दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की, इस बीच कासिम फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की टीम ने इरफान से पूछताछ की तो उसने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी में सोहरा के निवासी एक तस्कर से उसने यह स्मैक खरीदी थी। यह तस्कर दिखावे को एक गारमेंट शॉप का मालिक है और अंदरखाने स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस टीम ने बताया कि करीब महीने भर पहले दिल्ली की चाणक्यपुरी में बरेली के स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। उनके यहां इसका मुकदमा दर्ज है। उसी मामले में धरपकड़ हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed