फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Decision on Faridpur's Para Mohalla hotspot, Rampur Bagh today

बरेलीः फरीदपुर का परा मोहल्ला हॉटस्पॉट, रामपुर बाग पर फैसला आज

Tue, 05 May 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Decision on Faridpur's Para Mohalla hotspot, Rampur Bagh today
रामपुर बाग जाने वाले रास्ते को पुलिस ने बैरियर लगाकर किया बंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दो अस्पताल सैनिटाइज कराकर बंद कराए, डॉक्टर-स्टाफ अपने अस्पतालों में ही क्वारंटीन
विज्ञापन

फरीदपुर की संक्रमित महिला और पीलीभीत के युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

बरेली। रेड जोन के दायरे में आए शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या एकाएक दो से बढ़कर चार होने के बाद पॉश इलाके रामपुर बाग में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जबकि फरीदपुर के परा मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। रामपुर बाग के बारे में मंगलवार को शासन से मशविरा के बाद फैसला किया जाएगा।
रामपुर बाग के अस्पताल में भर्ती फरीदपुर की महिला और पीलीभीत बाईपास के अस्पताल में भर्ती पीलीभीत के युवक को प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। दोनों अस्पतालों को सोमवार को सैनिटाइज कराके मरीजों के लिए बंद करा दिया गया। हालांकि उनका स्टाफ अपने अस्पताल में क्वारंटीन रहेगा।
विज्ञापन

फरीदपुर के परा मोहल्ले की महिला के परिवार और नजदीकी संपर्क के लोगों को भी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। महिला तीन दिन पहले रामपुर बाग के अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया था। उसके सैंपल की एक निजी पैैैथोलॉजी लैब में जांच कराई गई जहां से रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव मगरासा का युवक हादसे में घायल होने के बाद कुछ दिन पहले पीलीभीत के ही दो अस्पतालों में भर्ती रहा था। तीन दिन पहले उसे यहां पीलीभीत बाईपास पर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी लैब की जांच में उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई। महिला के नवजात शिशु की देखभाल के लिहाज से उसके पति को भी मेडिकल कॉलेज में ही क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed