{"_id":"61ba4197e36f8269b25ab297","slug":"december-18-travel-between-bareilly-lucknow-will-be-difficult-bareilly-news-bly469363641","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिसंबर : मुश्किल भरा होगा बरेली-लखनऊ के बीच सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिसंबर : मुश्किल भरा होगा बरेली-लखनऊ के बीच सफर
विज्ञापन
rush, public, traffic, jaam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-हरदोई के बीच आवागमन पर असमंजस, आज जारी होगा फाइनल प्लान
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाहजहांपुर रैली के लिए हाईवे ‘आरक्षित’ होने से 18 दिसंबर को बरेली-लखनऊ के बीच सड़क मार्ग से सफर काफी मुश्किल भरा साबित होगा। वहीं, बदायूं, मथुरा आदि से आने वाले वाहनों के लिए अभी रूट डायवर्जन तय होना बाकी रह गया है।
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए 18 दिसंबर को सिर्फ रैली एवं स्थानीय वाहनों को बरेली से शाहजहांपुर की ओर जाने की अनुमति दी गई है। दिल्ली की ओर से आने वाले और लखनऊ की ओर जाने वाले बाकी वाहन पीलीभीत बाईपास से होते हुए पीलीभीत, पूरनपुर, खुटार से लखीमपुर खीरी होते हुए शाहजहांपुर के आगे लखनऊ हाईवे पर निकलेंगे। इसके चलते इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहेगा। न सिर्फ सफर का समय बढ़ेगा बल्कि जाम के हालात बनने की भी आशंका रहेगी। वहीं, बरेली-हरदोई के बीच आवागमन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शाहजहांपुर पुलिस ने इसे लेकर कोई प्लान तैयार नहीं किया है और न ही बरेली पुलिस ने इस पर कोई काम किया है।
बदायूं की ओर से वाहनों का भी होगा डायवर्जन
बदायूं की ओर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को लेकर भी अभी असमंजस की स्थिति है। न तो यह तय हुआ कि ये वाहन शहर के अंदर से पीलीभीत की ओर होकर लखनऊ जाएंगे या बरेली से बीसलपुर रोड होकर जाएंगे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस अभी मंथन कर रही है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को बरेली का रूट डायवर्जन जारी किया जाएगा।