{"_id":"647b0930eb86f1de5605eb43","slug":"debt-burdened-farmer-commits-suicide-by-consuming-poison-in-rampur-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैकों के कर्ज से परेशान रामपुर के किसान ने खाया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैकों के कर्ज से परेशान रामपुर के किसान ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
Sat, 03 Jun 2023 03:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:04 PM IST
सार
रामपुर जनपद के रहने वाले किसान ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पड़ोसी जनपद रामपुर के गांव नलखेड़ा निवासी 40 वर्षीय किसान वेदप्रकाश ने जहर खाकर जान दे दी। किसान ने शुक्रवार रात घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर किसान के रिश्तेदार ने बताया कि वर्ष 2014 में वेदप्रकाश ने दो बैंकों से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। खेती में नुकसान होने के कारण वह लोन नहीं चुका पाए। बैंक की तरफ से नोटिस आने पर वेदप्रकाश डिप्रेशन में चले गए। लोन चुकाने के लिए परेशान रहते थे। जब कहीं से कोई व्यवस्था नहीं बनी तो उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन