{"_id":"5e9a00398ebc3e774c036743","slug":"death-of-young-man-who-came-home-through-quartine-nawabganj-news-ald273598741","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन होकर घर लौटे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन होकर घर लौटे युवक की मौत
विज्ञापन
पिछले दिनों नोएडा से गांव आए युवक की शुक्रवार की सुबह में मौत हो गई। इस खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने युवक की मौत कारण सांस की बीमारी बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजन को सौंप दिया। इसके बाद गांव के समीप ही उसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
मऊआइमा के कटभरप्रमेजपुर गांव निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र जंगी लाल 28 मार्च को नोएडा से अपने घर किसी तरह से पहुंचा था। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव स्थित स्कूल में क्वारंटीन किया था। क्वारंटीन का समय खत्म होने के बाद वह घर पहुंचा। जहां शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी हालत खराब हुई और उसने दम तोड़ दिया। कोरोना से मौत की खबर पाकर मौके पर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। मनोज की मौत की जांच के बाद डाक्टर ने बताया कि उसकी मौत सांस की बीमारी से हुई है। उसे दमा की शिकायत थी। परिजन की मांग पर पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर परिजन को सौंप दिया गया। उधर परिजन गांव के समीप ही उसका अंतिम संस्कार कर दिए।
पिछले दिनों से मनोज लगातार गेहूूं की मड़ाई करवा रहा था। जिसके चलते उसकी अचानक हालत खराब हो गई और मौत हो गई। कोरोना वायरस की सिर्फ अफवाहें फैलाई गई थी। जांच की गई थी।
विज्ञापन
डॉ आरजी वर्मा, सीएचसी अधीक्षक-मऊआइमा।