फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death of two person

खेत में खून से लथपथ मिले युवकों की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 20 Apr 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
death of two person
बरेली। बिशारतगंज-अखा रोड पर रविवार रात एक खेत में खून से लथपथ मिले दो युवकों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के परिवार वालों ने प्रेम संबंधों में हत्या किए जाने की बात कहते हुए बिशारतगंज पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने कोतवाली में हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के गांव बेहटी देह जागीर में रहने वाले 21 वर्षीय विपिन कुमार और उसका फुफेरा भाई 21 वर्षीय पिंकू राजपूत को रविवार रात करीब दस बजे बिशारतगंज इलाके के गांव अखा और जैनपुर कादराबाद के बीच सड़क किनारे खेत में गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा पाया गया था। उनकी बाइक भी सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। विपिन बीए फाइनल का छात्र था और पिंकू सिलाई का काम करता था। मौके पर पहुंची पीआरवी 206 ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात दोनों की मौत हो गई। दोनों के घरवालों ने सोमवार को थाना बिशारतगंज जाकर गांव मुशर्रफपुर के पूर्व प्रधान और महिला के पति पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने हादसा बताकर रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
विज्ञापन

दोपहर करीब ढाई बजे विपिन और राजू के परिजन कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पंचनामा भरने में देरी करने और हत्या की रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाया कि घटना बिशारतगंज क्षेत्र में हुई है, लिहाजा रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी। कोतवाली में मौजूद बिशारतगंज के गांव मुशर्रफपुर निवासी पिंकू के मामा नरसिंह ने बताया कि दोनों रविवार शाम उनके गांव में एक महिला से मिलने आए थे। नरसिंह के मुताबिक उन्होंने नेपाल की एक महिला से अपने गांव के युवक की शादी कराई थी। मगर अब वह महिला पिंकू के साथ रहना चाहती थी। पिंकू अक्सर उससे मिलने आता था। रविवार को भी पिंकू अपने ममेरे भाई विपिन के साथ उस महिला से मिलने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंह का कहना है कि वे दोनों महिला को साथ लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान ने चुनाव की बात कहकर महिला को रोक लिया। इससे पहले भी महिला एक बार पिंकू के साथ जाने के लिए घर से निकल चुकी थी, तब भी पूर्व प्रधान ने पुलिस की मदद से उसे वापस भिजवाया था। विपिन के पिता राम बहादुर और पिंकू के पिता शंकरलाल ने पूर्व प्रधान और महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed