{"_id":"5c3b461ebdec2273724c364e","slug":"death-of-teenage-girl-due-to-falling-down-from-roof-after-monkey-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के आतंक के आगे किशोरी ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के आतंक के आगे किशोरी ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
Sun, 13 Jan 2019 07:38 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना गढ़िया रंगीन के गांव गौटिया अंतु में रविवार दोपहर बंदरों के हमले से 17 वर्षीय किशोरी की छत से गिर कर मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पीएम नहीं कराया है।
विज्ञापन
गांव निवासी 17 वर्षीय रीना पुत्री हाकिम रविवार दोपहर करीब दो बजे छत पर सूखने के लिए कपड़े डालने गई थी। तभी वहां पर पहले से ही बैठे बंदरों के झुंड ने रीना पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन जब तक छत पर पहुंचे, तब तक रीना बंदरों से बचने के लिए भागते समय छत से नीचे गली में जा गिरी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रीना को देख परिजनों के होश उड़ गए। मोहल्ले के लोगों की भी मौके पर भीड़ लग गई। परिजन उसे लेकर आजमाबाद स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रीना आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। रीना की मां तारावती और दो बहनों केशावती, मीणा और भाई बलवीर, बड़े लल्ला, कुलदीप नन्हे लल्ला, श्यामवीर, हुकुम सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
हाकिम अपने बच्चों का मजदूरी करके पालन पोषण करता है। बंदरों के डर से आसपास के गांवों में इस घटना से बंदरों के आतंक को लेकर दहशत हैं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लोकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।