फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on complaining about mining

Bareilly News: खनन की शिकायत करने पर किया जानलेवा हमला

Mon, 06 Nov 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on complaining about mining
भमोरा। खनन की शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने किसान नेता रमाकांत उपाध्याय पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत प्रमुख सचिव और डीएम बरेली से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुर कांकर निवासी रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि वह भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में बरेली मंडल के मंडल सचिव हैं। शनिवार देर रात यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि भोलापुर गांव के पास कुछ लोग मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी खनन में जुटी थीं।
विज्ञापन

हम लोगों को देखकर खनन कर रहे लोग जेसीबी को छोड़कर भाग खड़े हुए। इसकी सूचना थाना पुलिस के साथ खनन अधिकारी बरेली और एसडीएम आंवला को दी गई। अधिकारियों ने खनन की अनुमति होने की बात कही। यहां पहुंची थाना प्रभारी परमेश्वरी ने रात में खनन कराने को लेकर दोनों पक्षों को सुबह थाने बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत करने से गुस्साए आरोपियों ने रमाकांत को बल्लिया में घेर लिया। जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। भागकर उन्होंने जान बचाई। मामले में थाना प्रभारी परमेश्वरी ने अब तक शिकायत मिलने से इन्कार किया है। वहीं, एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य का कहना है कि जेसीबी से खनन की अनुमति ली गई थी। मगर रात में जेसीबी चलाने की अनुमति नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed