{"_id":"6619b3a76b8bd9425a091074","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-roadside-drain-baheri-news-c-124-1-sbly1010-101894-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव
Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। घंघोरा घंघोरी गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त प्रह्लादपुर निवासी महेंद्र शर्मा (32) के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर थे। मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। आशंका है कि दौरा पड़ने की वजह से ही वह नाले में गिर गए होंगे।
महेंद्र एसआरएमएस की मेस में काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह साइकिल से ड्यूटी गए थे। ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो तलाश की गई। रातभर तलाशने के बाद भी उनका पता नहीं चला। शुक्रवार को उनका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर महेंद्र का भाई व भतीजा मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि महेंद्र मानसिक रूप से कमजोर थे। उनकी पत्नी पिछले छह महीने से रुद्रपुर में रहकर काम कर रही है। बुलाने के बाद भी उसके न आने से भी वह परेशान रहते थे। इसके चलते उन्हें देसी शराब की लत लग गई। उन्हें मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। ऐसे में आशंका है कि साइकिल से आते समय दौरा पड़ने की वजह से वह नाले में गिर गए होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया। भोजीपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
सवाल: सड़क से छह मीटर दूर नाले में कैसा पहुंचा शव
महेंद्र का शव सड़क से छह मीटर दूर नाले में मिला। उनकी साइकिल दूर पड़ी थी। इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे महेंद्र की कीमती जमीन है। ऐसे में उन्होंने जमीन कब्जाने के लिए भी हत्या कराने की आशंका जताई है।