{"_id":"670c57d484065559d20a1274","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-a-tree-suspicion-of-murder-bareilly-news-c-4-1-bly1039-500723-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विशाल। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही। रामलीला मेले से घर आ रहे युवक का शव रविवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के कुलछा गांव का युवक विशाल (19) पुत्र ओमकार फतेहगंज पश्चिमी के रामलीला मेले में मूंगफली की दुकान लगाए हुए था। अपने पिता व भाई को शनिवार की शाम खाना पहुंचाने गया था। पिता के अनुसार करीब रात नौ बजे विशाल घर जाने की बात कहकर चल दिया, लेकिन उसके बाद लापता हो गया। फतेहगंज पश्चिमी से जाने के बाद छोटे भाई अरुण ने विशाल को कई बार फोन किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया। रविवार की सुबह राहगीरों ने देखा कि कोई युवक लाल कुआं चौराहे से कुलछा जाने वाले मार्ग पर चोखेलाल के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है।
सूचना पर कई ग्रामीण वहां पहुंचे तो उसकी पहचान कुलछा गांव के विशाल के रूप में हुई। विशाल का शव गर्दन में उसी के काले रंग के गमछे से बंधा हुआ मिला। पैरों में चप्पल थी और वह जमीन को स्पर्श कर रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे पिता ओमकार ने भी पुत्र के द्वारा आत्महत्या करने की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या करके शव को लटका दिया गया है।
सूचना पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पिता ने बताया कि चार-पांच दिनों पहले परिवार में ही आपसी मनमुटाव के चलते बेटे पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे। वैसे उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं है। विशाल तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का है। अभी तक अविवाहित रहकर भट्ठे पर मजदूरी करके जीवनयापन कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
--
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लाल कुआं चौराहे व अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी चेक कराए जाएंगे।
- अमित कुमार बालियान, थाना अध्यक्ष