{"_id":"668de2f9e02f67091509be49","slug":"dead-body-of-teenager-kidnapped-from-bareilly-found-in-west-bengal-bareilly-news-c-4-bly1015-436640-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली से अगवा किशोरी का पश्चिम बंगाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली से अगवा किशोरी का पश्चिम बंगाल में मिला शव
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव चनेहटा से 27 जून को अपहृत किशोरी वैष्णवी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ। आरोपी युवक ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं, किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर धाराएं बढ़ाने की मांग की। कैंट पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस से रिकाॅर्ड लेकर लौट रही है।
वीरेंद्र राठौर ने 28 जून को कैंट थाने में बेटी वैष्णवी (14) के अपहरण की रिपोर्ट गांव के ही शेखर मौर्य, उसके पिता मूलचंद, मां नाथू देवी, भाई सूरज व अर्जुन के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी बेटी 27 जून को कॉपी-किताब खरीदने की बात कहकर निकली थी, पर घर नहीं लौटी। गांव वालों ने बताया कि बेटी को शेखर मौर्य अपने परिजनों की मदद से अपहरण कर ले गया।
इधर, पुलिस वैष्णवी की तलाश कर रही थी, उधर शेखर ने कैंट थाने में समर्पण कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह और वैष्णवी घर से खुद निकले और हावड़ा के एक होटल में ठहरे थे। रुपये खत्म होने पर उसने वैष्णवी से घर चलने के लिए कहा था, पर उसने इन्कार कर दिया। वह जिद करके उसे ट्रेन से बरेली लेकर लौट रहा था। रास्ते में दोनों ने आत्महत्या का इरादा बना लिया और चलती ट्रेन से दोनों हावड़ा जंक्शन के पास कूद गए। शेखर के मुताबिक वह बेहोश हो गया था। उसे होश आया तो वैष्णवी वहां नहीं थी। वह दूसरी ट्रेन से बरेली आ गया।
विज्ञापन
हावड़ा से मंगाए जरूरी अभिलेख
कैंट पुलिस के साथ किशोरी के घरवाले हावड़ा गए। वहां मोर्चरी में रखे वैष्णवी के शव की उन्होंने पहचान कर ली। वहीं, उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कैंट थाना प्रभारी जगनरायण पांडेय ने बताया कि पश्चिम बंगाल से कैंट थाने की टीम लौटकर आ रही है। पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई का रिकाॅर्ड मंगाया है। उसका परीक्षण कर आरोपी पर कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो