फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of Rampur girl found on railway track

Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिला रामपुर की युवती का शव

Thu, 22 Aug 2024 06:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Rampur girl found on railway track
मंगलवार को घर से निकली थी, परिजनों का आरोप-प्रेमी ने ट्रेन के आगे फेंका
विज्ञापन

बरेली। जीआरपी ने कैंट स्टेशन के पास बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवती का शव बरामद किया। मृतका की शिनाख्त रामपुर निवासी सोफिया के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। रामपुर से बरेली पहुंचने पर परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव रामपुर ले गए।
बुधवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि कैंट स्टेशन के पास एक युवती का शव पड़ा है। इस पर जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त रामपुर के थानागंज के मोहल्ला संजनी नगर निवासी सोफिया (23) के रूप में हुई। सूचना पर युवती की मां अंजुम खातून और भाई बरेली पहुंच गए। अंजुम खातून ने बताया कि उसका निकाह एक साल पहले पड़ोस के रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से बेटी का प्रेम प्रसंग पीपल घेर निवासी युवक के साथ चल रहा था। दोनों की मोबाइल फोन पर बात भी होती थी। मंगलवार दोपहर वह प्रेमी से मिलने को घर से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। बुधवार सुबह शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। आरोप लगाया कि प्रेमी ने बेटी को ट्रेन के सामने फेंक दिया है। इससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार को शहर के एक होटल में शाही निवासी युवती शब्बो की उसके प्रेमी ने गला रेतकर हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। संवाद
विज्ञापन


------
रामपुर की सोफिया का शव कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए रामपुर में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। - अजीत प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed