फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter-in-law contesting elections father-in-law reputation at stake in Shahjahanpur

UP Nikay Chunav: चुनाव लड़ रहीं बहुएं... दांव पर लगी ससुर की प्रतिष्ठा; इन सीटों पर है मुकाबला

Sun, 30 Apr 2023 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 01:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर में महापौर की सपा प्रत्याशी माला राठौर के ससुर सर्वेश राठौर राजनीति में हैं। इस सीट से भाजपा ने अर्चना वर्मा को मैदान में उतारा है। उनके ससुर राममूर्ति सिंह वर्मा सपा के कद्दावर नेता थे।

विज्ञापन
Daughter-in-law contesting elections father-in-law reputation at stake in Shahjahanpur
भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा, सपा प्रत्याशी माला राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के नगर निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षित ज्यादातर सीटों पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए स्थानीय राजनीति में दखल रखने वाले लोगों ने अपनी बहुओं को मैदान में उतारा है। चुनावी प्रबंधन अपने हाथ में ही रखा है। महापौर की सपा प्रत्याशी माला राठौर के ससुर सर्वेश राठौर राजनीति में हैं। 

विज्ञापन


अल्हागंज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी शिवानी के ससुर अनिल गुप्ता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन हैं। कांट नगर पंचायत में सपा प्रत्याशी रीना सुहेल के ससुर इदरीश खां कई बार चेयरमैन रह चुके हैं। यानी प्रत्याशियों के ससुर तो राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनके पतियों का राजनीति से कोई खास वास्ता नहीं है।

विज्ञापन

महापौर सीट से ये हैं प्रत्याशी 

महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इस सीट से भाजपा ने अर्चना वर्मा को मैदान में उतारा है। उनके ससुर राममूर्ति सिंह वर्मा सपा के कद्दावर नेता थे। वह कई बार सांसद और विधायक रहे। हालांकि अर्चना वर्मा खुद भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना के पति राजेश वर्मा 2022 में ददरौल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। सपा प्रत्याशी माला राठौर पहली बार चुनाव लड़ रहीं हैं। उनके ससुर सर्वेश राठौर सपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। माला का पूरा चुनाव प्रबंधन सर्वेश राठौर ही संभाले हैं।

कांट से इदरीस खां की बहू मैदान में 

कांट नगर पंचायत अध्यक्ष पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। सपा प्रत्याशी रीना के ससुर इदरीस खां कई बार कांट नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने अपनी पत्नी सुरैया बेगम को चुनाव लड़ाया था। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी बन गईं थीं लेकिन बाद में उनका निधन हो गया। इस बार इदरीस ने अपने बेटे सुहेल की पत्नी रीना को चुनाव मैदान में उतारा है। 

अल्हागंज से शिवानी गुप्ता 

अल्हागंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। यहां से भाजपा ने शिवानी को टिकट दिया है। शिवानी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता की बहू हैं। अनिल गुप्ता की पत्नी चंद्रेश गुप्ता भी चेयरमैन रह चुकी हैं। प्रत्याशी भले ही शिवानी हों लेकिन चुनाव की पूरी जिम्मेदारी अनिल गुप्ता संभाले हैं।

कटरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सोनम गुप्ता को टिकट दिया है। ओबीसी के लिए आरक्षित इस सीट पर सोनम गुप्ता का चुनाव मैनेजमेंट उनके ससुर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के हाथ में हैं। सुरेंद्र भाजपा में लगभग 30 साल से हैं। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed