फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dargah Ala Hazrat strongly objected to the new law of Saudi Arabia related to Haj Yatra

Bareilly News: हज से संबंधित सऊदी अरब के नए कानून पर दरगाह आला हजरत ने जताया कड़ा एतराज

Sat, 18 Feb 2023 02:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

दरगाह आला हजरत के मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने कहा कि सऊदी अरब हुकूमत को अपना यह मनमाना फैसला थोपने से पहले खूब सोच समझना लेना चाहिए था। इस्लामिक जगत से मशवरा करना चाहिए था। 

विज्ञापन
Dargah Ala Hazrat strongly objected to the new law of Saudi Arabia related to Haj Yatra
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की दरगाह आला हजरत के मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि सऊदी अरब हुकूमत की ओर से जारी नए कानून की वजह से मुस्लिम जगत को काफी परेशानी हो रही है। इस नए कानून में 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को हज यात्रा पर साथ ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं बीते वर्षो में हाजियों पर सऊदी हुकूमत ने विभिन्न प्रकार के टैक्स लगाकर हज यात्रा को मंहगा कर दिया है। मुफ्ती ने सऊदी अरब हुकूमत के फैसलों पर कड़ा एतराज जताया है। 

विज्ञापन


मुफ्ती सलीम ने कहा कि हज मजहबे इस्लाम में पांच फर्जों में एक फर्ज है, जो अहम और बुनियादी इबादत में आता है। उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि सऊदी अरब की नजदी और वहाबी हुकूमत आए दिन ऐसे हज कानून लाती है और प्रत्येक वर्ष ऐसे नए-नए टैक्स लगाती है जिससे विश्व भर के मुसलमानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह मजहबी फर्ज अदा करना मंहगा होता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी की हम बात करें जिनके बच्चों की उम्र 12 साल से कम है,  हज जैसे फर्ज की अदायगी से महरूम हो जाएंगे। हज यात्रा करने में सक्षम होने के कारण जिन पर हज फर्ज हो चुका है। हुकूमत को अपना यह मनमाना फैसला थोपने से पहले खूब सोच समझना लेना चाहिए था। इस्लामिक जगत से मशवरा करना चाहिए था। ऐसे बच्चे वाले लोग कैसे हज करेंगे? यह तो उनके ऊपर एक बड़ा ज़ुल्म होगा। उन्हें जबरदस्ती और जान-बूझकर हज के फर्ज की अदायगी से रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed