फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cylinders explosions fire broke out in gas agency warehouse in Bareilly

Bareilly: गैस गोदाम में सिलिंडर भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका, 500 मीटर दूर तक बिखरे टुकड़े; Video

Mon, 24 Mar 2025 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 01:54 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के रजऊ परसपुर स्थित गैस एजेंसी पर खड़े सिलिंडर भरे ट्रक में आग लगने से बड़ी घटना हो गई। सिलिंडर फटने से कई धमाके हुए। इस घटना से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Cylinders explosions fire broke out in gas agency warehouse in Bareilly
धमाकों से उड़ा गैस एजेंसी गोदाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे सिलिंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में लदे सिलिंडर फटने से लगातार कई धमाके हुए, जिससे पूरा इलाका दहल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कार में आपदा विशेषज्ञ ने की आत्महत्या, पत्नी से बात करते-करते काटा फोन, पिस्टल से खुद को मारी गोली
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सारे सिलिंडर फट गए। गनीमत रही कि कोई हताहात नहीं हुआ है। घटना इतनी विकराल थी कि धमाकों के साथ फटे सिलिंडरों के टुकड़े 500 मीटर तक जाकर खेतों में गिरे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cylinders explosions fire broke out in gas agency warehouse in Bareilly
गोदाम में पड़े सिलिंडर के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला

ट्रक के केबिन में लगी थी आग 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सिलिंडरों से भरा ट्रक गोदाम पर खड़ा था। ट्रक के केबिन में किसी तरह आग लग गई, जिससे सिलिंडर फटने से काफी देर तक धमाके होते रहे। घटना से गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गांव से बाहर आकर देखा तो पता चला कि गैस गोदाम में धमाके हो रहे हैं। 

Cylinders explosions fire broke out in gas agency warehouse in Bareilly
धमाके से उड़ा गैस एजेंसी गोदाम - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए। गोदाम में सिलिंडर लेकर आए ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जिस गैस एजेंसी गोदाम में आग लगी है, वह सोमवार को बंद रहती है। गोदाम पर चौकीदार और ट्रक चालक ही थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गोदाम आबादी से काफी दूर बना है, जिससे जनहानि होने से बच गई। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: गैस गोदाम पर ट्रक में लगी... 350 सिलिंडर फटे, धमाकों से दहले लोग, बोले- लगा ज्वालामुखी फटा; Video

घटना का लाइव वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed