{"_id":"6634d65ab997120f1406ef45","slug":"cyber-thugs-harassed-a-young-man-by-sending-photo-with-the-prime-minister-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: साइबर ठग ने प्रधानमंत्री के साथ वाला फोटो भेजकर युवक को हड़काया, बोला- ऊपर तक है मेरी पहुंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: साइबर ठग ने प्रधानमंत्री के साथ वाला फोटो भेजकर युवक को हड़काया, बोला- ऊपर तक है मेरी पहुंच
Fri, 03 May 2024 05:50 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 May 2024 05:50 PM IST
सार
बरेली में साइबर ठगों ने ट्रैक्टर बेचने के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर युवक ने जब रुकम वापस मांगी तो साइबर ठग ने ऊपर तक पहुंच बताकर उसे धमकाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में साइबर ठगों ने कैंट थाना क्षेत्र के युवक से ट्रैक्टर बेचने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर ली। युवक ने रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे प्रधानमंत्री के साथ वाली फोटो भेजकर ऊंची पहुंच का हवाला दिया और हड़काया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव क्यारा के सुमित ने ऑनलाइन विज्ञापन देखकर ट्रैक्टर खरीदने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया था। खुद को सीआईएसएफ का दरोगा बताकर ट्रैक्टर मालिक ने एक उच्च अधिकारी का नंबर देकर बात करने के लिए कहा। बात करने पर संजय शर्मा नाम के ठग ने ट्रैक्टर डिलीवरी करने के नाम पर 42 हजार 500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद संजय ने बात करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
सुमित ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो संजय शर्मा ने प्रधानमंत्री तक पहुंच होने की बात कही और अपना एक फोटो भेजा। इसमें प्रधानमंत्री के साथ एक युवक खड़ा था, उसने सुमित को बताया कि यह मैं ही हूं। इस फोटो के बहाने अपने उच्चस्तरीय संबंध बताकर सुमित को हड़काने की कोशिश की। इसके बाद सुमित ने एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन