फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   currption

सूची छिपा रहे ताकि सच दबा रहे

Tue, 10 Feb 2015 12:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम शहर में करदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए करीब छह महीने से आउटसोर्सिंग के जरिये घरों का सर्वे करा रहा है। यह सर्वे कर रहे कर्मचारियों पर हर महीने दो लाख से ज्यादा का बजट खर्च किया जा रहा है। नगर निगम के मुताबिक छह महीने पहले तक पंजीकृत करदाताओं की संख्या 85 हजार थी जो अब सर्वे के बाद करीब 15 हजार बढ़ी बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक रूप से नए करदाता कितने बढ़े हैं,, इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 26 हजार करदाताओं से 28 करोड़ से ज्यादा की टैक्स वसूली की थी। चालू वित्तीय वर्ष में कॉमर्शियल टैक्स की वसूली में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कुछ गड़बड़ियों की जांच के बाद पिछले दिनों मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को निलंबित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्यकारिणी की सात फरवरी को हुई बैठक में अफसरों ने मौखिक रूप से शहर में कामर्शियल करदाताओं की संख्या 44 सौ बताई थी लेकिन जब लिखित ब्योरा मांगा गया तो उसे अगली बोर्ड की बैठक तक के लिए टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबिक कॉमर्शियल टैक्स की वसूली में सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों की मदद से जमकर खेल किया गया। अब मेयर और पार्षदों के बार-बार मांगने के बावजूद कॉमर्शियल टैक्स की सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है। नगर निगम के जिम्मेदार अफसर कॉमर्शियल करदाताओं की नाम और पता सहित सूची देने से कतरा रहे हैं।  
विज्ञापन


कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के टैक्स में करीब 90 प्रतिशत हेरफेर है। बोर्ड, कार्यकारिणी या मेयर कोई उठाईगीर नहीं हैं जो उन्हें कॉमर्शियल करदाताओं की सूची नहीं दी जा रही। जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नहीं है। -राजेश अग्रवाल, नेता सपा पार्षद दल
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स वसूली में बड़ा घपला है, इसीलिए सूची नहीं दी जा रही। महापौर को बोर्ड की बैठक बुलाकर केवल टैक्स घपले पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि अप्रैल से करदाताओं पर 12 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज लगने वाला है। -विकास शर्मा, नेता भाजपा पार्षद दल

 
नया-नया चार्ज मिला है। कर्मचारियों को करदाताओं का ब्योरा तैयार करने को कहा है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उसे बोर्ड या कार्यकारिणी सदस्यों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। -विकास सेन, सहायक नगर आयुक्त   

कामर्शियल टैक्स की सूची देने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा था। अभी तक तो सूची मिली नहीं है। -डॉ. आईएस तोमर, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed